बाबुल सुप्रियो की बाइक कार से टकरा कर गिर गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। फिलहाल वह एम्स में भर्ती हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से ठीक पहले फ्लाईओवर पर आगे की तीन गाडिय़ों ने अचानक ब्रेक मारा जिससे ये हादसा हो गया। बीजेपी सांसद खुद ही बाइक चला रहे थे। वह एयरपोर्ट से अपनी बेटी को लेने जा रहे थे।
बाबुल सुप्रियो की बाइक कार से टकरा कर गिर गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। फिलहाल वह एम्स में भर्ती हैं। उनके सीने में चोट बताई जा रही है। उनका सीटी स्कैन किया गया है।
केंद्रीय मंत्री अपनी बेटी को सरप्राइज देने के लिए बुलेट से एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। उन्हें शाम 7 बजे एम्स के ट्रामा सेंटर लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो को इस हादसे में हाथ और छाती पर चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है, लेकिन कोई घबराने की बात नहीं है, क्योंकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।