scriptउप्र : कांग्रेस सांसद संजय सिंह के बेटे अनंत गिरफ्तार | UP: Congress MP Sanjay Singh's son anant arrested | Patrika News

उप्र : कांग्रेस सांसद संजय सिंह के बेटे अनंत गिरफ्तार

Published: Jul 04, 2015 09:14:00 pm

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद “राजा” संजय सिंह के बेटे व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

man arrested for Threatening

man arrested for Threatening

सुल्तानपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद “राजा” संजय सिंह के बेटे व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी 13 सितंबर, 2014 को राजमहल “भूपति भवन” में संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह को प्रवेश करने से रोके जाने के कारण हुई हिंसक झड़प के दौरान एक सिपाही की मौत के मामले में हुई है। अमेठी के पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सुल्तानपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पूर्व मर्चेट नेवी अफसर विक्रम सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनके पिता संजय सिंह और विमाता अमिता सिंह के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसमें सपा सरकार भी शामिल है। गौरतलब है कि अमेठी कोतवाली में तैनात सिपाही विजय मिश्रा की मौत भूपति भवन कांड के दौरान हो गई थी, जिसमें राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह आरोपी हैं। मां-बेटे राजमहल भूपति भवन में अमिता सिंह को हिस्सा दिए जाने के खिलाफ हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो