scriptमुस्लिम MLA ने लिया गाय बचाने का जिम्मा, धर्मगुरू दिलाएंगे शपथ | UP: Samajwadi Party Muslim MLA Zamirullah Khan vows to save cows, cleric to get the oath done | Patrika News

मुस्लिम MLA ने लिया गाय बचाने का जिम्मा, धर्मगुरू दिलाएंगे शपथ

Published: Aug 04, 2015 08:26:00 am

जमीरूल्लाह खान का कहना है कि, हिंदू जो कि हमारे बड़े भाई है वे गाय को गौ माता मानते है और हमें उनके विश्वास का सम्मान करना चाहिए

zamir ullah khan

zamir ullah khan

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के विधायक जमीरूल्लाह खान ने गाय बचाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत मुस्लिम धर्मगुरू मस्जिदों में जाएंगे और समुदाय के लोगों को गाय बचाने व गौ हत्या न करने की शपथ दिलाएंगे। इस बारे में वे जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे।

इस अभियान को लेकर विधायक ने कई स्थानीय धर्मगुरूओं, इमाम और अन्य मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की है। उनका कहना है कि, हिंदू जो कि हमारे बड़े भाई है वे गाय को गौ माता मानते है और हमें उनके विश्वास का सम्मान करना चाहिए। मैं अन्य मुस्लिमो के साथ गाय को बचाने की शपथ लूंगा। मैंने धर्मगुरूओं से बात की है और कुरान की शिक्षा के आधार पर यह फैसला लिया है।


उन्होंने कहाकि यह कहीं नहीं लिखा कि गौ हत्या और गाय का मांस खाना अनिवार्य है। हमें हमारे भाइयों के धर्म का और गाय का सम्मान करना चाहिए। इस अभियान के तहत पहली शपथ अलीगढ़ के टप्पल कस्बे में शुक्रवार को ली जाएगी। यहां पर हाल ही में गौ हत्या के कथित मामले के बाद तनाव हो गया था। हम मुस्लिम धम üगुरूओं को अलीगढ़ ले जाएंगे और शपथ दिलाएंगे।

जमीरूल्लाह खान अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट से विधायक है। उन्होंने इस अभियान को लेकर परफोर्मा भी तैयार किया है जिसे गाय बेचने वालों और खरीदने वालों को भरना होगा। उन्होंने इस परफोर्मा को सभी पुलिस थानों में भिजवाया है। इसमें गाय बेचने वालों का नाम, पता, आईडी प्रूफ, मोबाइल नंबर और पुलिस थाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र और गाय बेचने का कारण लिखना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो