scriptउर्जित पटेल को मिलती है 2 लाख रुपए सैलेरी, घर पर नहीं है कोई भी नौकर | urijit patel get 2 lakh rs. monthly salary but don't have supporting staff | Patrika News
विविध भारत

उर्जित पटेल को मिलती है 2 लाख रुपए सैलेरी, घर पर नहीं है कोई भी नौकर

आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल को करीब 2 लाख रुपए प्रति महीना सैलेरी मिलती है।

Dec 04, 2016 / 03:32 pm

urjit patel

urjit patel

नई दिल्ली। आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल को करीब 2 लाख रुपए प्रति महीना सैलेरी मिलती है। मगर उनके सरकारी बंगले पर उन्हे कोई भी सहयोगी कर्मचारी या नौकर नहीं दिया गया है। उर्जित पटेल सितंबर में आरबीआई के गर्वनर के रूप में नियुक्त हुए हैं। इस समय वो मुंबई स्थित डिप्टी गवर्नर के फ्लैट में रह रहे हैं।

उर्जित पटेल के बंगले पर कोई भी सहायक कर्मचारी नहीं: आरबीआई

उर्जित पटेल के घर में कामकाज के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। मगर उन्हे बैंक की तरफ से दो गाडिय़ां और दो ड्राइवर दिए गए हैं। ये सभी जानकारियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक आरटीआई के बदले में उपलब्ध कराई। इस आरटीआई में आरबीआई से पूर्व गर्वनर रघुराम राजन और उर्जित पटेल के वेतन और भत्तों की जानकारी मांगी गई थी। आरटीआई में बैंक ने बताया कि अक्टूबर महीने में उर्जित पटेल को वेतन के रूप में 2.09 लाख रुपए दिए गए। इतना ही वेतन पूर्व गर्वनर रघुराम राजन को अगस्त महीने के लिए दिया गया था। राजन ने 4 सितंबर तक काम किया था। उन्हे इन चार दिनों के लिए वेतन के रूप में 27,933 रुपए दिए गए।

रघुराम राजन को मिली थी 3 गाडि़यां और 4 ड्राइवर

राजन का वेतन करीब 1.69 लाख रुपए थी। रघुराम राजन का वेतन 2014 और 2015 मार्च में संशोधित किया गया। आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन को बैंक की ओर से तीन कारें और चार ड्राइवर दिए गए थे। साथ ही उनके बंगले पर एक केयरटेकर और 9 लोग रख-रखाव और साफ सफाई के लिए सहयोगी स्टॉफ के रूप में दिए गए थे। आरबीआई ने उन सभी उम्मीदवारों की सूची देने से इनकार कर दिया जोकि बैंक में उच्च पद के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। 

Home / Miscellenous India / उर्जित पटेल को मिलती है 2 लाख रुपए सैलेरी, घर पर नहीं है कोई भी नौकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो