script

दूल्हे ने खाया रसगुल्ला तो लौटा दी बारात

Published: May 04, 2015 08:23:00 am

 दूल्हे का रसगुल्ला खाना दुल्हन पक्ष के लिए शादी से इनकार करने का कोई बहाना हो सकता 

marriage

marriage

बलिया (उप्र)। क्या दूल्हे का रसगुल्ला खाना दुल्हन पक्ष के लिए शादी से इनकार करने का कोई बहाना हो सकता है? अमूमन ऎसा नहीं होता, लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ। जिले के बांसडीह में राजकुमार बिंद के घर आई बारात को बिना दुल्हन के लौट जाना पड़ा, क्योंकि विवाह मंडप में परिवार व गांव की लड़कियों का एक मजाक दूल्हे पर भारी पड़ गया।

हंसी-ठिठोली के बीच लड़कियों ने दूल्हे को आटे का रसगुल्ला दिया, तो उसने खा लिया। कन्या-पक्ष ने आटे का रसगुल्ला खाने वाले दूल्हे को पागल करार देते हुए विवाह से इनकार कर दिया। घर की महिलाओं ने कहा कि दूल्हा पागल है। शादी नहीं होगी। कन्या पक्ष ने यह भी कहा कि दूल्हा रूपए नहीं गिन पाया।

बक्सर से आई थी बारात
बिहार के बक्सर जिलेसे वीरेंद्र बिंद के पुत्र मनोज कुमार की बारात राज कुमार बिंद के घर आई थी। बारात का खान पान व अन्य कार्य विधिवत हो चुका था।

गहने पर भी विवाद
शादी से इनकार किए जाने पर वर-पक्ष ने कन्या-पक्ष से चढ़ाए गए गहने वापस मांगे। इस पर लड़की के पिता ने गहने देने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर दूल्हा व उसके चाचा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

ट्रेंडिंग वीडियो