scriptभारतीय जनसंघ के संस्थापक-RSS प्रचारक रहे बलराज मधोक का निधन | Veteran RSS Leader Balraj Madhok Dies | Patrika News

भारतीय जनसंघ के संस्थापक-RSS प्रचारक रहे बलराज मधोक का निधन

Published: May 02, 2016 01:46:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

25 फरवरी 1920 को जम्मू-कश्मीर में जन्मे बलराज मधोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, जम्मू-कश्मीर प्रजा परिषद के संस्थापक और मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक, भारतीय जन संघ के एक संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे हैं

Veteran RSS Leader Balraj Madhok Dies

Veteran RSS Leader Balraj Madhok Dies

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अध्यक्ष रहे बलराज मधोक का सोमवार सुबह को निधन हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे मधोक करीब 96 बर्ष के थे। एबीवीपी के संस्थापक मधोक का निधन दिल्ली के एम्स में हुआ।

दो बार लोकसभा सदस्य भी रह चुके थे मधोक
25 फरवरी 1920 को जम्मू-कश्मीर में जन्मे बलराज मधोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, जम्मू-कश्मीर प्रजा परिषद के संस्थापक और मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक, भारतीय जन संघ के एक संस्थापक और अध्यक्ष रहे हैं। वे उन्नीस सौ साठ के दशक के वरिष्ट राजनेता थे और इसी दौर में लोकसभा के दो बार सदस्य भी रहे। वे गणमान्य शिक्षाविद, विचारक, इतिहासवेत्ता, लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक भी थे।

अपनी पार्टी को आगे नहीं बढ़ा पाए
मधोक जनसंघ के जनता पार्टी में विलय के खिलाफ थे। 1979 में उन्होंने भारतीय जनसंघ को जनता पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने अपनी पार्टी को बढ़ाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट करके मधोक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि बलराज मधोक का स्वर्गवास। भारत ने एक महान बुद्धिजीवी, विचारक और समाज सुधारक खो दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

https://twitter.com/drharshvardhan/status/726999629544431616


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो