scriptविजय चौधरी होंगे 16वीं बिहार विस के अध्यक्ष, सभी दलों ने दी सहमति | Vijay Kumar Choudhary will be 16th president of Bihar Assembly | Patrika News

विजय चौधरी होंगे 16वीं बिहार विस के अध्यक्ष, सभी दलों ने दी सहमति

Published: Dec 02, 2015 12:46:00 am

संसदीय कार्य मंत्री कार्यालय को विधानसभा अध्यक्ष के लिए 11 प्रस्तावकों व
11 अनुमोदकों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्राप्त हो चुके हैं

Vijay Kumar Chaudhary

Vijay Kumar Chaudhary

पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार चौधरी के नाम पर सभी दलों की सर्वसम्मति बन गर्इ है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री कार्यालय को विधानसभा अध्यक्ष के लिए 11 प्रस्तावकों व 11 अनुमोदकों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार का नाम शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावकों में कांग्रेस के रामदेव राय, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार, श्याम रजक, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मनोहर प्रसाद सिंह, लोजपा के राजू तिवारी, विनोद कुमार सिंह, संजय सरावगी, निर्दलीय अशोक कुमार चौधरी व रंजू गीता का नाम शामिल है. अनुमोदकों में अशोक कुमार, अब्दुलबारी सिद्दीकी, अरुण कुमार सिन्हा, हरिनारायण सिंह, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, भाई वीरेंद्र, प्रेमा चौधरी, शचींद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, रालोसपा के ललन पासवान व बीमा भारती का नाम शामिल था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो