script1 मार्च को संसद गए थे माल्या, एयरपोर्ट पर साथ दिखी थी महिला | Vijay Mallya tweets: I am an international businessman, not an absconder | Patrika News
विविध भारत

1 मार्च को संसद गए थे माल्या, एयरपोर्ट पर साथ दिखी थी महिला

2 मार्च को माल्या दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए निकले थे, एक मार्च को राज्यसभा में भी गए थे

Mar 11, 2016 / 02:16 pm

Rakesh Mishra

vijay mallya

vijay mallya

नई दिल्ली। बैंकों के हजारों करोड़ रुपए का कर्ज देने से बच रहे उद्योगपति विजय माल्या के देश से निकल जाने के बीच एक नई खबर आई है। सूत्रों के अनुसार 2 मार्च को जब माल्या दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए निकले थे तो उनके साथ एक महिला भी थी। वे एक घंटे तक एयरपोर्ट पर थे। यह भी खुलासा हुआ है कि देश छोडऩे से पहले विजय माल्या 1 मार्च को राज्यसभा भी गए थे।

माल्या ने दिल्ली से लंदन जाने के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट ली थी। वे फर्स्ट क्लास से लंदन गए थे। उनके साथ एक महिला भी थी। वहीं सूत्रों के अनुसार माल्या के पास 7 बड़े बैग थे। हालांकि माल्या के साथ वह महिला कौन थी, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि फर्स्ट क्लास का टिकट तीन लाख बीस हजार रुपए का है।

Tweet कर माल्या ने लिखा, मैं भगोड़ नहीं
विजय माल्या ने शुक्रवार को Tweet किया कि वह देश छोड़ कर भागे नहीं है और उन्हें देश की कानून पर पूरा भरोसा है। माल्या ने Tweet किया कि मैं एक अंतरराष्ट्रीय व्यपारी हूं और भारत से मेरा आना जाना लगा रहता है। मैं देश छोड़ कर भागा नहीं हूं ना ही मैं भगोड़ा हूं।




एक अन्य Tweet में उन्होंने लिखा कि एक भारतीय सांसद के तौर पर मुझे देश की कानून पर पूरा भरोसा। हमारी न्यायिक प्रणाली सही है और इसका सम्मान होता है, लेकिन मीडिया में मेरा ट्रायल नहीं चलना चाहिए।




माल्या ने आज एक साथ कई Tweet किए, जिसमें उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाते कहा कि टीआरपी के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार रिपोर्टों में मुझे से अपनी संपत्ति घोषित करने की मांग की जा रही । क्या इसका मतलब यह है कि बैंकों को मेरी संपत्ति के बारे में पता नहीं हैं या फिर उन्हेंने संसद में दिए गए मेरे संपत्ति के ब्यौरे को नहीं देखा है?

इससे पहले कल संसद में भी माल्या के देश छोड़कर जाने का मुद्दा गरमाया रहा और विपक्ष ने सरकार पर उनका पासपोर्ट जब्त नहीं करने और उनके भागने में साथ देने का आरोप लगाया वहीं सरकार ने कहा कि किसी भी दिवालिए को छोड़ा नहीं जाएगा और उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने माल्या से उनको कर्ज देने वाले 17 बैंकों की याचिका पर एक नोटिस जारी करके दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।

Home / Miscellenous India / 1 मार्च को संसद गए थे माल्या, एयरपोर्ट पर साथ दिखी थी महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो