scriptजल परिवहन की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है सरकार: गडकरी  | Water route between delhi agra soon- Nitin Gadkari | Patrika News

जल परिवहन की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है सरकार: गडकरी 

Published: Dec 10, 2016 10:38:00 pm

गडकरी ने कहा देश भर में 111 नदियों पर कार्य किया जा रहा है जिसमे गंगा और यमुना भी शामिल हैं। गंगा में काम शुरू कर दिया गया है। 

nitin Gadkari

nitin Gadkari

आगरा। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जल परिवहन के जरिये पर्यटन को बढावा देने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रही है।

गडकरी ने कहा देश भर में 111 नदियों पर कार्य किया जा रहा है जिसमे गंगा और यमुना भी शामिल हैं। गंगा में काम शुरू कर दिया गया है। बनारस से हल्दिया तक जल मार्ग बनाने की दिशा में एक खास कार्ययोजना के तहत काम शुरू होगा। मेरा सपना है कि आगरा दिल्ली के बीच जलमार्ग हो और यह मैं करके दिखाऊंगा। उन्होने कहा कि नदियों में जल्द ही पानी पर उतरने वाले जहाज लाये जायेंगे इसके लिए वाइकिंग के नाम की राशियन कंपनी मई 2017 में इसका डेमोस्ट्रेशन देने वाले है। इस कदम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

आगरा में पानी की समस्या गंभीर इसलिए बैराज का निर्माण किया जाएगा। आगरा को तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देते हुये केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली से आगरा इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जाये ताकि प्रदूषण से निजात मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब किसान , जवान सबका कल्याण कैसे हो कैसे स्मार्ट सिटी स्मार्ट विलेज कैसे बने किसानो के फसल को सही दाम कैसे मिले युवाओं को रोजगार कैसे मिले ये सरकार की सबसे बड़ी ङ्क्षचता है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जीआईसी मैदान पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया । 

इनमें दक्षिणी बाइपास का लोकार्पण, आगरा-इटावा सिक्स लेन प्रोजेक्ट और आगरा-बरेली राजमार्ग का शिलान्यास प्रमुख रहा । इसके साथ ही उन्होंने उत्तरी बाइपास की घोषणा की। यह रुनकता के निकट से दक्षिणी बाइपास को जोड़कर बनाया जाएगा। इसे अलीगढ़ रोड पर खंदौली से आगे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इससे उत्तरी बाइपास होते हुए वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से कानपुर हाईवे पहुंच जाएंगे। इससे आगरा को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 
गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग दो के आगरा इटावा मार्ग को छह लेन किये जाने की घोषणा की। 1664 करोड़ रुपये की लागत से आगरा-इटावा सिक्स लेन का शिलान्यास होगा। इसकी लंबाई 124.52 किमी है। इसके साथ साथ इन योजनायो का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो