scriptहमने मुश्किल समय में भारत का साथ दिया : रूस | We stood by India during it's darkest hour, says Russian top official | Patrika News

हमने मुश्किल समय में भारत का साथ दिया : रूस

Published: Oct 24, 2016 12:19:00 am

रोस्टेक स्टेट कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सरगई चेमेजोव ने कहा कि रूस भारत का सिर्फ व्यापारिक साझेदार ही नहीं, दोस्त और सहयोगी भी है

Modi Putin

Modi Putin

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच इस महीने 12 अरब डॉलर से अधिक हथियारों के सौदे हो चुके हैं। इसके अलावा रूस भारत को दूसरी परमाणु पनडुब्बी लीज पर देगा। रूस को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच और ऐसे सौदे होंगे। रूस अपने आप को भारत का सिर्फ व्यपारिक साझेदार ही नहीं मानता है, बल्कि वह स्वयं को ऐसा मित्र बताता है जिसने ‘बुरे समय’ में भारत का साथ दिया।

रूस की नजर अब भारत के पी75-आई परियोजना पर भी है जिसके तहत छह पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा। उसकी नजर विमानवाही पोत परियोजना के साथ साथ पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान के संयुक्त रूप से निर्मित करने पर भी है। रूस के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि अमरीका और यूरोप भारत को वह चीजें नहीं दे सकते जो मॉस्को दे चुका है और भविष्य में दे सकता है।

रूस की रोस्टेक स्टेट कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सरगई चेमेजोव ने कहा कि हम सिर्फ हथियार ही नहीं, भारत को उनकी तकनीक भी देते हैं। रूस भारत का सिर्फ व्यापारिक साझेदार ही नहीं, दोस्त और सहयोगी भी है। रूस ने भारत का उसके सबसे मुश्किल समय में साथ दिया। अगले साल दोनों देशों की दोस्ती के 70 साल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोस्ती का यह बहुत लंबा समय है और 1998 में परमाणु विस्फोट करने के बाद जब भारत पर प्रतिबंध लगे तो हम ही भारत के साथ खड़े थे। रूसी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी माने जाते हैं सरगई। उन्होंने कहा, रूस न केवल दिन प्रतिदिन सैन्य आपूर्ति बल्कि सबसे संवेदनशील और सबसे महत्वपूर्ण आपूर्तियों में भी सहयोगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो