scriptमानवता फिर हुई शर्मसार, मरीज को फर्श पर ही परोस दिया खाना | woman patient served meal on floor at rims jharkhand | Patrika News

मानवता फिर हुई शर्मसार, मरीज को फर्श पर ही परोस दिया खाना

Published: Sep 23, 2016 12:02:00 pm

झारखंड के सरकारी अस्पताल रिम्स में एक महिला मरीज को वहां के स्टाफ ने फर्श पर ही खाना परोस दिया, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उसके पास खाना लेने के लिए थाली नहीं थी…

meal on floor at rims

meal on floor at rims

रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को इस अस्पताल के ऑर्थो वार्ड के कॉरिडोर में एक महिला मरीज को वहां के स्टाफ ने फर्श पर ही खाना परोस दिया। ऐसा केवल इसलिए किया गया क्योंकि उस महिला मरीज के पास खाना लेने के लिए थाली नहीं थी।

पहले साफ कराया फर्श, फिर परोसा दाल-चावल
स्थानीय अखबारों में प्रकाशित समाचार के अनुसार, रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भर्ती महिला मरीज पलमति देवी ने जब किचन स्टाफ से खाना मांगा तो पहले बुरी तरह से डांटा-फटकारा गया। फिर उसने बर्तन नहीं होने की बात कही तो उसे फर्श साफ करने के लिए कहा गया। फिर फर्श पर ही दाल-चावल व सब्जी परोस दी गई। कोई चारा न देख महिला मरीज ने फर्श पर ही परोसा गया भोजन खाना शुरू कर दिया।

हर साल रिम्स पर खर्च होते हैं 300 करोड़ रुपए
हर साल रिम्स पर योजना और गैर योजना मद में लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। नई-नई चमचमाती बिल्डिंगें बनती जा रही हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

मंत्री-राज्यपाल के दौरे का भी असर नहीं
आपको बता दें कि राज्यपाल दो दिन पहले रिम्स की हालत देखने गई थीं। हर कुछ दिनों पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी हालात का जायजा लेने जाते हैं, इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि रिम्स के कर्मचारी मरीज को जमीन पर भी खाना परोस देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो