scriptहर मिनट 24 लोग कर रहे पलायन | 24 people displaced every minute worldwide | Patrika News

हर मिनट 24 लोग कर रहे पलायन

Published: Jul 14, 2016 03:55:00 pm

शरणार्थी समस्या भयावह स्थिति में पहुंच गई है, हर मिनट 24 लोग दुनिया भर में मजबूरी में पलायन कर रहे हैं

24 people displaced every minute worldwide

24 people displaced every minute worldwide

जोहानिसबर्ग। दुनिया भर में शरणार्थी समस्या भयावह स्थिति में पहुंच गई है। हालात यह हैं कि हर मिनट 24 लोग दुनिया भर में मजबूरी में पलायन कर रहे हैं। शरणार्थी समस्या के लिए बने संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग (यूएनएचसीआर) ने प्रिटोरिया में ये आंकड़े जारी किए हैं। दुनिया की करीब 7.349 अरब आबादी में से इस वक्त करीब 6.5 करोड़ लोगों को पलायन करना पड़ रहा है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएनएचसीआर ने हर 60 सेकेंड में 24 लोगों के पलायन होने की बात कही है, जबकि इससे पहले 2005 में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, छह लोगों के पलायन की बात सामने आई थी।

लड़ाइयां और यातना की अहम वजहें
रिपोर्ट के मुताबिक, पलायन की प्रमुख वजह दुनिया के कई हिस्सों में लड़ाईयोंऔर अत्याचार है।

तथ्य:
-113 लोगों में से एक व्यक्ति छोड़ रहा घर-बार, देश
-6. 5 लाख लोग कर चुके हैं 2015 में पलायन
-2.13 करोड़ लोगों ने दुनिया में भर ली है शरण
-4.08 करोड़ लोग लोगों को जबरन होना पड़ा बेघर
-3 देशों से हैं दुनिया के आधे से ज्यादा शरणार्थी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो