scriptइजरायल: समलैंगिकों की परेड में छह लोगों को छुरा घोंपा | 6 stabbed in Jerusalem gay pride parade | Patrika News

इजरायल: समलैंगिकों की परेड में छह लोगों को छुरा घोंपा

Published: Jul 31, 2015 05:50:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

इजरायल के
येरूशलम में एक यहूदी व्यक्ति ने समलैंगिकों की परेड (गे प्राइड परेड) में घुसकर छह
लोगों को छुरा घोंपकर घायल कर दिया

gay pride parade

gay pride parade

दुबई। इजरायल के येरूशलम में एक यहूदी व्यक्ति ने समलैंगिकों की परेड (गे प्राइड परेड) में घुसकर छह लोगों को छुरा घोंपकर घायल कर दिया। यह व्यक्ति इससे पहले मार्च 2005 में छुरेबाजी की ऎसी ही एक घटना में लिप्त रहा है। एक चश्मदीद ने बताया कि उसने एक आदमी को देखा जो अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को छुरा मार रहा था।

उसने कहा कि हमें लोगों के चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थी। हर कोई खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था और खून से लथपथ लोग जमीन पर गिरे हुए थे। इस घटना के आरोपी यिशाई शिलीसेल को छुरेबाजी की पिछली घटना में 10 वर्ष की कैद हुई थी और वह कुछ ही हफ्तों पहले जेल से रिहा हुआ था।

पिछली बार उसने तीन लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों में एक 17 वर्षीय युवती भी शामिल है। हजारों समलैंगिकों का जुलूस इंडिपेंडेंस पार्क से केरेन हायेसाद स्ट्रीट की ओर जा रहा था तभी शिलीसेल ने उसमें शामिल लोगों पर हमला शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाके को चारों ओर से घेर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो