scriptमंगल पर मिला एलियंस का जूता! | Alien shoe type object found on Mars | Patrika News

मंगल पर मिला एलियंस का जूता!

Published: Aug 25, 2016 11:12:00 pm

हालांकि, वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस चित्र का अच्छे से अध्ययन
करने के बाद ही हम यह बता पाएंगे कि असल में यह जूता किसी एलियन का है या
जूते के आकार में कोई पत्थर

Alien Shoe

Alien Shoe

वॉशिंगटन। वर्ष 2004 में मंगल गृह पर उतरने के बाद से ही अमरीकी एजेंसी नासा के ऑपर्चयूनिटी रोवर यान ने एलियंस से संबंधित कई चीजों के पृथ्वी पर हैरतअंगेज चित्र भेजे हैं। ऐसे ही भेजे गए चित्र में एक हैरान करने वाली चीज है। वैज्ञानिकों का दावा है कि चित्र में जो चीज है वह जूता है और संभवत: किसी ऐलियन का है। इस जूते का इस्तेमाल किसी ने शायद पहनकर घूमने के लिए किया हो। उनका कहना है कि इस ‘अकेले सबूत’ से साबित होता है कि मंगल गृह पर कभी जिंदगी रही होगी।

रोवर ने हालांकि, यह फोटो तीन साल पहले 2013 में ली थी, लेकिन इस बात का दावा 2016 में किया गया है कि संभवत: यह जूता एलियन का हो सकता है। सीरियल एलियन स्पॉट्टर के स्कॉट्ट सी वॉरिंग के मुताबिक, यह जूता ऐसी प्रजाति का हो सकता है जिसने मंगल पर रहते हुए अपनी जिंदगी गंवा दी हो। यह जूता एकमात्र इस बात का सबूत हो सकता है कि इंसान कभी इस गृह पर रहे हों।

हालांकि, वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस चित्र का अच्छे से अध्ययन करने के बाद ही हम यह बता पाएंगे कि असल में यह जूता किसी एलियन का है या जूते के आकार में कोई पत्थर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो