scriptआज है पियानो के आविष्कारक का जन्मदिन, गूगल ने बनाया डूडल | Bartolomeo cristofori birthday who invented the piano: Google doodle | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

आज है पियानो के आविष्कारक का जन्मदिन, गूगल ने बनाया डूडल

Google ने अपना लेटेस्ट डूडल पियानो के आविष्कारक बार्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी को समर्पित किया है

May 04, 2015 / 10:46 am

सुनील शर्मा

who invented the piano, bartolomeo cristofori

who invented the piano, bartolomeo cristofori

Google ने अपना लेटेस्ट डूडल पियानो के आविष्कारक बार्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी को समर्पित किया है। इस अनूठे डूडल के जरिए गूगल आज उनका 360वां जन्मदिन मना रहा है। बार्टोलोमियो का जन्म आज ही के दिन 4 मई 1655 में तत्कालीन रिपब्लिक ऑफ वेनिस में हुआ था।

क्रिस्टोफोरी के जीवन के सबसे बड़े आविष्कारों में शामिल पियानो एक ऎसा वाद्ययंत्र था जिसमें हथौड़ा पद्धति का इस्तेमाल करते हुए संगीत की मधुर तथा लाउड ध्वनियां पैदा की जा सकती थी। इस वाद्ययंत्र का शुरू में नाम हार्पिसकोर्ड रखा गया था जो बाद में पियानों में बदल दिया गया।



गूगल ने अपने ब्लॉग पर बार्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी का उल्लेख करते हुए लिखा है कि पियानो उनके जीवन के सबसे बड़े आविष्कारों में एक था। उन्होंने 1709 में पियानो का आविष्कार किया था और 1711 तक उन्होंने चार पियानो बना लिए थे।

उनको समर्पित किए गए गूगल डूडल में एक संगीतज्ञ पियानो बजा रहा है जिसे प्ले का बटन दबा कर सुना भी जा सकता है। साइड में ही एक स्क्रॉल बार भी दिया है जिसके जरिए पियानो की आवाज को तेज या कम किया जा सकता है।

Home / world / Miscellenous World / आज है पियानो के आविष्कारक का जन्मदिन, गूगल ने बनाया डूडल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो