scriptबेलारूस की श्वेतलाना एलेक्शिविच को साहित्य का नोबेल पुरस्कार | Belarus writer Svetlana wins Nobel prize for literature | Patrika News

बेलारूस की श्वेतलाना एलेक्शिविच को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Published: Oct 09, 2015 12:03:00 am

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतनेवाली एलेक्सिविच (67) 14वीं
महिला हैं

Svetlana Alexievich

Svetlana Alexievich

स्टॉकहोम। बेलारूस की लेखिका व पत्रकार श्वेतलाना अलेक्शिविच को साहित्य के क्षेत्र में 2015 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा करते हुए स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव सारा डेनियस ने उनके लेखन को हमारे समय में साहस व पीड़ा का एक स्मारक करार दिया।

पुरस्कार के तहत अस्सी लाख क्रोनर (691,000 पाउंड) की राशि दी जाएगी। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतनेवाली एलेक्सिविच (67) 14वीं महिला हैं। अकादमी ने कहा कि उनकी रचनाओं में “वार्स अनवोमनली फेस” (1988) जैसी पुस्तक है, जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाली सैकड़ों महिलाओं का साक्षात्कार है।

उनकी अन्य किताबें अंग्रेजी में उपलब्ध हैं, जिनमें “जिंकी बॉइज : सोवियत वॉइस फ्रॉम ए फॉरगॉटेन वॉर” (1992), “वॉइस फ्रॉम चेरनोबिल : क्रॉनिकल ऑफ द फ्यूचर” (1999) तथा “वॉइसेज फ्रॉम चेरनोबिल : द ओरल हिस्ट्री ऑफ ए न्यूक्लियर डाइसेस्टर” (2005) जैसी कालजयी रचनाएं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो