scriptबड़ा खुलासा, पाकिस्तान में बने थे उ. कोरिया के दोनों परमाणु बम! | Big revealation, Pakistan made atomic weapons for North Korea | Patrika News

बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में बने थे उ. कोरिया के दोनों परमाणु बम!

Published: Sep 25, 2016 12:26:00 pm

उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण किए गए दोनों परमाणु बम पाकिस्तान में बने थे

north korea tests missile

north korea tests missile

नई दिल्ली। संडे गार्जियन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण किए गए दोनों परमाणु बम पाकिस्तान में बने थे। इस खुलासे के दोनों देशों के बीच का गठजोड़ सामने आ गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पर लंबे समय से उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार तकदीक बेचे जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

संडे गार्जियन में ‘North Korea’s Bomb Made in Pakistan’ यानि ‘नॉर्थ कोरिया के बम पाकिस्तान में बने थे’ शीर्षक से एक रिपोर्ट छपी है। इस रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच 1970 के दशक से ही परमाणु हथियारों पर सहयोग चल रहा है। हालांकि 1998 में पाकिस्तान द्वारा चगाई में किए गए परमाणु टेस्ट के बाद दोनों के कार्यक्रम में तेजी आ गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईस्ट एशिया में परमाणु कार्यक्रम पर बारीक और गुप्त रूप से नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार हाल में उ. कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण में बम पाकिस्तान में बने हुए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान और उत्तर कोरिया दोनों ही देशों में सेना परमाणु हथियारों के उत्पादन तथा कंट्रोल रखने का जिम्मा संभालती है। उत्तर कोरिया द्वारा अक्टूबर 2006 और मई 2009 में किए गए परमाणु परीक्षणों में पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने पूरा साथ दिया था। इससे पहले 1987 में पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान ने भारतीय पत्रकार कुलदीप नैयर को दिए इंटरव्यू में परमाणु परीक्षण की बात मानी भी थी।

जो भी हो, गार्जियन की इस रिपोर्ट से यह तो साबित हो गया कि उत्तर कोरिया तथा पाकिस्तान के बीच परमाणु सहयोग की खबरें निराधार तो नहीं है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का अंदेशा जताया जाता है।

UN में उत्तर कोरिया ने कहा, हमारी सुरक्षा के लिए हैं परमाणु हथियार
उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि UN के बहिष्कार और प्रतिबंध के बावजूद वह अपनी परमाणु क्षमता को और मजबूत करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि यॉन्ग हो ने अपने देश के परमाणु हथियारों को अमरीका से लगातार मिल रही ‘परमाणु धमकियों’ से अपनी रक्षा करने के लिए उठाया जाने वाला ईमानदार कदम बताया है।

उ. कोरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु सम्पन्न होना हमारे देश की नीति है। जब तक उत्तर कोरिया से प्रतिकूल संबंध रखने वाले परमाणु संपन्न देश हैं तब तक हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति का बचाव विश्वनीय परमाणु निवारण के तहत ही किया जा सकता है। इसके साथ ही हम उस डर और खतरे का त्याग नहीं कर सकता जो हमें परमाणु संपन्न देशों से मिलता रहा है।

UN ने अमरीका, चीन, भारत सहित सभी देशों से परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने को कहा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने चीन, अमेरिका, उत्तर कोरिया, मिस्र, भारत, ईरान, इजरायल और पाकिस्तान से परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाने के लिए एक समझौता करने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1996 में 160 से अधिक देशों ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) को स्वीकृति दी थी। इस समझौते के बाद भारत, पाकिस्तान तथा उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो