scriptनाइजीरिया के कस्बों में बोको हरम ने लगाया लाशों का ढेर | Boko haram made great massacre in Nigeria | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया के कस्बों में बोको हरम ने लगाया लाशों का ढेर

नॉर्थ ईस्टर्न नाइजीरिया में 70 से
ज्यादा ऎसे लाशें मिली हैं, जिनमें से अधिकतर का गला रेता हुआ था

Mar 21, 2015 / 02:51 pm

Rakesh Mishra

दामासक। आतंकी संगठन बोको हरम की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस जगह से ये आतंकी भागे हैं, वहां लाशों का ढेर लगा गए। नॉर्थ ईस्टर्न नाइजीरिया में 70 से ज्यादा ऎसे लाशें मिली हैं, जिनमें से अधिकतर का गला रेता हुआ था।

नाइजर और चैड की सेनाओं से हारकर आतंकी संगठन बोको हरम ने नॉर्थ ईस्टर्न नाइजीरिया के कुछ कस्बों को छोड़ दिया है। जब सेना इन इलाकों में पहुंची, तो यहां के हालात देखकर उनके भी रौंगटे खड़े हो गए। यहां बोको हरम ने लाशों का ढेर लगा रखा था।

बोको हरम के खूंखार आतंकियों ने एक कंक्रीट के पुल के नीचे की जगह को कत्लगाह बना रखा था। यहां कई लोगों की लाशों के ढेर नजर आए। कई लाशें रेगिस्तान की तेज धूप और गर्म हवाओं से ममी तक बन चुकी थीं।

चैड के एक सैनिक ने बताया कि पूरे इलाके में सूखी हुई नदी के तल पर कम से कम 100 लाशें बिखरी पड़ी थीं। कस्बे के कई हिस्सों से बदबू आ रही थीए जिससे आशंका है कि कई जगहों पर और भी लाशें सड़ रही होंगी। इस साल की शुरूआत में बोरो हराम ने 20 सरकारी इलाकों पर कब्जा कर लिया था, जिसका क्षेत्रफल बेल्जियम के बराबर था। नाइजीरिया की सेना ने विदेशी सहयोगियों की मदद से 3 जिलों से विद्रोहियों को उखाड़ फेंकने में कामयाबी हासिल की है।

Home / world / Miscellenous World / नाइजीरिया के कस्बों में बोको हरम ने लगाया लाशों का ढेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो