scriptफौज बढ़ाने के लिए बोको हरम ने किया सैकड़ों महिलाओं का बलात्कार | Boko Haram militants raped hundreds of female | Patrika News

फौज बढ़ाने के लिए बोको हरम ने किया सैकड़ों महिलाओं का बलात्कार

Published: May 19, 2015 03:41:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया में बंधक बनाई गईं सैकड़ों महिलाओं के साथ किया बलात्कार

Boko Haram

Boko Haram

दलोरी। आतंकी संगठन बोको हरम का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। इस आतंकी संगठन ने सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। यह आतंकी संगठन अपनी फौज को बढ़ाने के लिए इस तरह के क्रूर हथकंडे अपना रहा है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक पीडित महिलाओं ने बताया कि उनके साथ बंद कमरों में रेप किया जाता था। वहीं अगर कोई महिला इसका विरोध भी करती थी तो गोली मारने की धमकी दी जाती थी। पीडित महिलाओं का कहना है कि ये आतंकी महिलाओं को गर्भवती करने के लिए ही उनके साथ रेप करते थे।

एक 25 वर्षीय पीडिता ने बताया कि आतंकियों ने मेरी शादी करवा दी। मुझे गर्भवती भी बना दिया। पीडिता ने कहा कि उसके पिता बोको हरम में शामिल थे और वे खुद अपनी बेटियों को आतंकियों को सौंप देते थे। पीडिता ने कहा कि जिन लड़कियों से शादी करना चाहते थे, उनमें से एक मुझे भी चुना गया। कोई भी विरोध जताता था, तो वह सीधे गोली मारने की धमकी देते थे।

बोको हराम ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा लिया है। जहां आए दिन आतंकी लड़कियों और महिलाओं का अपहरण कर लेते हैं और उनसे जबरन शादी कर लेते हैं। हाल ही में आतंकियों के कब्जे से बच कर भागीं दर्जनों महिलाएं राजधानी मैदुगुरी के शरणार्थी कैंपों में जिंदगी गुजार रही हैं। इस कैंप में करीब 1500 लोग ठहरे हुए हैं, जिनमें 200 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार इनमें से अधिकतर महिलाएं बोको हराम आतंकियों की हवस का शिकार हुई हैं। बोको हराम का सरगना अबू बकर शेखाउ ने पिछले दिनों महिलाओं को गुलाम करार देते हुए उनके साथ मनमाना बर्ताव करने का फरमान जारी किया था। गौरतलब है कि आतंकियों ने पिछले साल चिबकू गांव से 300 स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो