scriptदुनिया के सबसे उदास पोलर बीयर को ब्रिटेन ने अाशियाना देने की पेशकश की  | Britain offered home to world saddest polar bear 'pizza' | Patrika News

दुनिया के सबसे उदास पोलर बीयर को ब्रिटेन ने अाशियाना देने की पेशकश की 

Published: Sep 20, 2016 10:52:00 am

 इस पोलर बीयर का नाम पिज्जा है। चीन के एक थीम पार्क में रखा हुअा है। एक वीडियो में रोते हुए देखा गया था। 

polar bear

polar bear

लंदन. चीन के शॉपिंग मॉल के एक्यूरियम (थीम पार्क) में रहने को मजबूर दुनिया के सबसे लोकप्रिय पोलर बीयर को जल्द नया आशियाना मिल सकता है। ब्रिटिश वाइल्डलाइफ पार्क ने उसे अपने यहां जगह देने की पेशकश की है। इस पोलर बीयर का नाम पिज्जा है। हाल में इसका एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें यह रोता हुआ दिख रहा था। इसके बाद से इसे सबसे उदास पोलर बीयर कहा जाने लगा।

चीन में नहीं मिल रही अच्छी सुविधा

‘पिज्जा’ चीनी शहर के गुंगाझो स्थित ग्रैंड व्यू सेंटर नाम के थीम पार्क में रखा गया है। इस थीम पार्क में और भी पशुओं को रखा गया है। लोग इन्हें टिकट लेकर देखने आते हैं। बहरहाल, इंग्लैंड के को योकशियर वाइल्ड लाइफ पार्क ने थीम पार्क को कहा है कि वो इस बीयर को अपने यहां अच्छा घर देना चाहते हैं ताकि वह प्रकृति के अनुरुप खुले में आराम से रह सके। वहीं, थीम पार्क के मैनेजर ली चेंगतंग ने कहा कि उसे अच्छ माहौल दिया गया है। वह खुश है। इस बीच दुनियाभर से 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे चीन से निकालने के लिए एक ऑनलाइन मुहिम शुरू की है। लोगों ने उसका रोता हुआ वीडियो भी शेयर किया है। दुनियाभर के पशुप्रेमियों ने एक्यूरियम (थीम पार्क) की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि ‘पिज्जा’ को अच्छे से नहीं रखा जा रहा है। उसे खाने को जरूरी खाना और तबीयत खराब होने पर खाना भी नहीं दिया जा रहा है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो