scriptकांगो में राष्ट्रपति चुनाव की मांग तेज, हड़ताल का आह्वान किया | Congo opposition rejects talks with Kabila government over election | Patrika News

कांगो में राष्ट्रपति चुनाव की मांग तेज, हड़ताल का आह्वान किया

Published: Aug 21, 2016 01:32:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

विपक्षी पार्टी की वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विपक्षी
पार्टियों ने कांगों के नागरिकों से 23 अगस्त को आम हड़ताल का आह्वान किया
है

Congo

Congo

नई दिल्ली। कांगो के प्रमुख विपक्षी गठबंधन ने राष्ट्रपति जोसेफ काबीला की सरकार से चुनाव के मुद्दे पर बातचीत से इंकार करते हुए मंगलवार को आम हड़ताल का आह्वान किया है। विपक्ष चाहता है कि काबीला संविधान के अनुसार अपने 15 वर्षाें का शासन दिसम्बर में खत्म कर दें लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष जुलाई से पूर्व मतदान संभव नहीं है।

उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि चुनाव होने तक काबीला सत्ता में बने रह सकते हैं। हड़ताल का आह्वान देश में विपक्षी पार्टी की भूमिका में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। गौरतलब है कि जनवरी 2015 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान 40 आंदोलनकारी मारे गये थे। विपक्षी दलों का रवैया अफ्रीकी संघ के मध्यस्थ एडेम कोजो के लिए भी झटके जैसा है। उन्होंने पहले कहा था कि चुनाव पर समझौते के लिए मंगलवार से सर्वदलीय बातचीत का रास्ता खुला है।

विपक्षी पार्टी की वेबसाइट पर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विपक्षी पार्टियों ने कांगों के नागरिकों से 23 अगस्त को आम हड़ताल का आह्वान किया है। विपक्ष ने कोजो पर सरकार का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। काबिला अपने दिवंगत पिता के स्थान पर 2001 में सत्ता में आए थे। संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति का कार्यकाल दो बार से ज्यादा नहीं हो सकता।

विरोधियों ने श्री काबीला पर सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव में देरी का आरोप लगाया है। खनिज संपदा से भरपूर कांगो का पूर्वी हिस्सा मिलिशिया हिंसा से प्रभावित है और वहां सत्ता हस्तांतरण कभी भी शांतिपूर्ण नहीं रहा है। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि मतदाताओं के नामों को सूचीबद्ध करने का काम जुलाई 2017 से पहले नहीं पूरा हो पाएगा। आयोग के ताजे संकेत से लगता है कि चुनाव में विलम्ब होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो