scriptसमुद्र के बीचो-बीच मौजूद चट्टान पर छुट्टियां मना रहा था कपल, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसकी नहीं थी उम्मीद! | Couple Rescues For Holidaymaker Cut Off By Tide | Patrika News

समुद्र के बीचो-बीच मौजूद चट्टान पर छुट्टियां मना रहा था कपल, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसकी नहीं थी उम्मीद!

Published: Jul 21, 2017 03:45:00 pm

Submitted by:

राहुल

एडवेंचर का शौक़ीन यह कपल देखते ही देखते वहां तक जा पहुंचा जहाँ जाने से लोग डर रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनका ये एडवेंचर उनके लिए जी का जंजाल बन गया और उनकी जान पर बन आई…

Couple Rescues For Holidaymaker Cut Off By Tide

Couple Rescues For Holidaymaker Cut Off By Tide

समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना हर किसी का ख्वाब होता है। कई लोग इसे पूरा कर लेते हैं और कई उन सपनों को सपने तक ही सीमित रहने देते हैं। ऐसा ही कपल छुट्टियां मनाने समुद्र किनारे पहुंचा था। एडवेंचर का शौक़ीन यह कपल देखते ही देखते वहां तक जा पहुंचा जहाँ जाने से लोग डर रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनका ये एडवेंचर उनके लिए जी का जंजाल बन गया और उनकी जान पर बन आई। दरअसल यह जोड़ा समुद्र के किनारे एक ऊंचे पहाड़ के सबसे निचले हिस्से में एक चट्टान पर कपल फंस गया। वहीं दूसरी ओर समुद्र का पानी बढ़ रहा था और लहरें भी ऊँची होती जा रही थीं। इस वक्त तक आलम यह हो चुका था किसी भी वक्त लहरों में बह कर उनकी जान जा सकती थी। अब वो बस किसी चमत्कार का ही इन्तजार कर रहे थे जो उन्हें बचा सकता था।
समुद्री चट्टान पर छुट्टियां मना रहा था कपल, अचानक बढ़ने लगा पानी और...
मामला इंग्लैंड के कॉर्नवेल का है जहां स्विट्ज़रलैंड का एक रोमांटिक जोड़ा छुट्टियां मनाने पहुंचा था। हालांकि वो समुद्र की ऐसी खतरनाक जगह पर कैसे पहुंचा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन वो जगह बेहद खतरनाक थी। ये जोड़ा इस जगह तक कैसे भी पहुँच तो गया लेकिन वो यहाँ आने वाले खतरे से शायद अनजान था। दोनों को यह खबर भी नहीं थी कि आसपास समुद्र का पानी बढ़ रहा था। समुद्र में ज्वार शुरू हो गया था। लहरें उछलने लगी थीं। तब कपल को अहसास हुआ कि वह बुरी तरह फंस गया है।
समुद्री चट्टान पर छुट्टियां मना रहा था कपल, अचानक बढ़ने लगा पानी और...
इसी बीच वहां दूर मौजूद किसी शख्स की नजर इन पर पड़ी और उसने खतरे का अलार्म बजा कर कोस्टगार्ड को सूचित कर दिया। लेकिन कोस्टगार्ड भी उनतक जल्द से जल्द पहुँचने में असमर्थ थे, क्योंकि लहरें बहुत ज्यादा तेज हो चुकी थीं, इसलिए उन्हें बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली गई। हेलीकॉप्टर आनन-फानन में वहां पहुंचा। इस तरह उस कपल की जान बच सकी।
समुद्री चट्टान पर छुट्टियां मना रहा था कपल, अचानक बढ़ने लगा पानी और...
हेलीकाप्टर से एक कर्मी तार के सहारे से उन तक पहुंचा और उन्हें सकुशल बचा कर किनारे तक लेकर आया गया।
समुद्री चट्टान पर छुट्टियां मना रहा था कपल, अचानक बढ़ने लगा पानी और...

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो