scriptबम की धमकी के बाद प्लेन की बुल्गारिया में हुई इमरजेंसी लैंडिंग | Egypt bound plane makes emergency landing in Bulgaria | Patrika News

बम की धमकी के बाद प्लेन की बुल्गारिया में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Nov 19, 2015 02:18:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

बम की धमकी के बाद पौलेंड के वारसॉ से मिस्र के हुर्गादा जा रहे पैसेंजर प्लेन की बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई

emergency landing in Bulgaria

emergency landing in Bulgaria

सोफिया (बुल्गारिया)। बम की धमकी के बाद पौलेंड के वारसॉ से मिस्र के हुर्गादा जा रहे पैसेंजर प्लेन की बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान में 161 यात्री सवार थे, जिन्हें तुरंत प्लेन से उतार दिया गया। हालांकि पूरी जांच के बाद प्लेन में किसी तरह के विस्फोटक होने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्लेन को आगे की उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई।

बुर्गास के मेयर दिमित्र निकोलोव ने बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद एंटी टेरेरिस्ट फोर्स ने सभी यात्रियों की जांच की गई। वहीं सारे लगैज को चैक किया गया।

एक यात्री ने बताया कि एक व्यक्ति ने कहा था कि अगर उसके पास बम होगा तो क्या होगा। हालांकि जांच में बम नहीं मिला। वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पेरिस अटैक के बाद यूरोपीय देशों में काफी सतर्कता है। बुधवार को भी एयर फ्रांस की दो फ्लाइट्स को बम की धमकी के बाद डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही आईएस ने केन बन से रूसी प्लेन को उड़ा दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो