scriptमिस्र के राष्ट्रपति की ईबे पर नीलामी, 68 लाख रुपए तक लगी बोली | Egyptian President Briefly for Sale on eBay | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मिस्र के राष्ट्रपति की ईबे पर नीलामी, 68 लाख रुपए तक लगी बोली

मिस्र के राष्ट्रपति ने देश की अर्थव्यवस्था बचाने के लिए खुद को बेचने का बयान दिया था

Feb 26, 2016 / 08:33 am

Rakesh Mishra

Egyptian President Abdel Fatah el-Sissi

Egyptian President Abdel Fatah el-Sissi

काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति ने देश की अर्थव्यवस्था बचाने के लिए खुद को बेचने का बयान क्या दे दिया, लोगों ने इसे गंभीरता से ले लिया। एक इंटरनेट यूजर ने राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी की बोली का ई-कॉमर्स साइट ईबे पर विज्ञापन दे दिया। इतना ही नहीं, सीसी की इस वेबसाइट पर 68 लाख रुपए तक बोली भी लग गई। विवाद पैदा होने के बाद वेबसाइट से यह विज्ञापन हटा दिया गया। राष्ट्रपति सीसी ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को देखते एक बयान दिया था कि जरूरत पड़ी तो देश के लिए खुद को बेच दूंगा। इसके साथ ही, उन्होंने देश के लोगों से चंदे की भी मांग की। गौरतलब है कि पिछले साल रूस विमान हादसे के बाद मिस्र में पर्यटन प्रभावित हो गया है।

यह था विज्ञापन में
पीएचडी व मिलिट्री बैकग्राउंड के साथ अच्छी हालत में फील्ड मार्शल उपलब्ध है। गल्फ रॉयल परिवार भी अल सीसी का उपयोग कर चुकी हैं। शिपिंग फ्री।

Home / world / Miscellenous World / मिस्र के राष्ट्रपति की ईबे पर नीलामी, 68 लाख रुपए तक लगी बोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो