भुखमरी की समस्या को खत्म कर सकते हैं वन
दुनियाभर में हर नौ में से एक व्यक्ति भुखमरी और कुपोषण का
शिकार है, इनमें से अधिकतर अफ्रीका और एशिया में निवास करते हैं
लंदन। दुनियाभर में फैले वनों से पूरी दुनिया के लोगों के लिए भोजन, खाद्य, पोषक तत्व और जीविका प्राप्त की जा सकती है। शोधकर्ताओं के एक समूह ने यह बात कही। शोधकर्ताओं के इस समूह में से एक भारतवंशी भी शामिल है। दुनियाभर में हर नौ में से एक व्यक्ति भुखमरी और कुपोषण का शिकार है, इनमें से अधिकतर अफ्रीका और एशिया में निवास करते हैं।
इंटरनेशनल यूनियन ऑफ फॉरेस्ट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (आईयूएफआरओ) की ओर से जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि समाज के सबसे पिछड़े और मुख्यधारा से दूर समुदायों के लिए भोजन जुटाने की एकमात्र सरल पहुंच वन ही हैं।
फॉरेस्ट एंड फूड सिक्युरिटी पर ग्लोबल फॉरेस्ट एक्सपर्ट पैनल की अध्यक्ष वीरा ने कहा, हमने अध्ययन में कई उदाहरणों का खुलासा किया है, जिनसे यह पता चलता है कि कैसे वन और वृक्ष कृषि उत्पादों के पूरक हैं और स्थानीय लोगों की आय के स्त्रोत भी हैं, खासकर दुनिया के सबसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए।
वृक्षों से प्राप्त भोजन और खाद्य विटामिन, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आहार में विविधता के नजरिए से उपयुक्त हैं। जंगली मांस, मछली और कई दूसरे कीट-पतंग प्रमुख वन खाद्य स्त्रोत हैं। खास तौर पर कीट पतंग प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज के सस्ते स्त्रोत हैं।
जलावन और चारकोल के लिहाज से भी वनों का बड़ा महत्व है। विकासशील देशों में लोग खाना पकाने और कमरे को गर्म रखने के लिए अक्षय जैव ईधन का उपयोग करते हैं। इसी तरह, भारत और नेपाल में ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में जलावन के लिए लकडियों का इस्तेमाल होता है। करीब हर छह में से एक व्यक्ति अपने भोजन, जीविका और आय के लिए वनों पर निर्भर है।
वीरा ने कहा, कई बार लोग भूखे इसलिए रह जाते हैं, क्योंकि उपलब्ध खाद्य तक उनकी पहुंच और इसके उत्पादन पर नियंत्रण नहीं है। हमें खाद्य की संप्रभुता के दावे को समझने की ज् ारूरत है, जो स्थानीय लोगों को अपने ऊपर नियंत्रण का अधिकार देती है।
इस रिपोर्ट में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से संयुक्त राष्ट्र अपने महत्वकांक्षी लक्ष्य “जीरो हंगर चैलेंज” को पा सकता है। इस लक्ष्य का उद्देश्य 2025 तक भुखमरी क ी वैश्विक समस्या को खत्म करना है।
Home / world / Miscellenous World / भुखमरी की समस्या को खत्म कर सकते हैं वन