scriptजर्मनी: दो ट्रेनों में टक्कर, 4 की मौत, 150 घायल | Germany: Two passenger trains collided, sevral dead, 150 injured | Patrika News

जर्मनी: दो ट्रेनों में टक्कर, 4 की मौत, 150 घायल

Published: Feb 09, 2016 04:14:00 pm

जर्मनी के बवेरिया स्टेट में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों में भिड़त हो
गई, हादसे में 4 की मौत, करीब 150 लोग
घायल

train crash in germany

train crash in germany

बर्लिन। जर्मनी के बवेरिया स्टेट में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों में भिड़त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 150 लोग घायल हैं, घायलों में 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

म्यूनिख शहर के साउथ-ईस्ट में करीब 60 किमी दूर स्पा टाउन बैट ऐबलिंग में सुबह सात बजे (लोकल टाइम) यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। जर्मन मीडिया के मुताबिक हादसे में 8 लोगों की मारे जाने की आंशका जताई है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक केवल 4 मौतों की पुष्टि हुई है।

प्रशासन ने अंदेशा जताया है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पुलिस प्रवक्ता मार्टिन विंकलर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 100 इमरजेंसी सर्विस व्हीकल्स को लगाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो