scriptदुनिया का सबसे लंबा जानवर जिराफ विलुप्त होने की कगार पर | Giraffes are put on extinction watch list | Patrika News

दुनिया का सबसे लंबा जानवर जिराफ विलुप्त होने की कगार पर

Published: Dec 08, 2016 03:34:00 pm

Submitted by:

दुनिया का सबसे लंबा जानवर समझा जाने वाला जिराफ अब विलुप्त होने की कगार पर है। 

giraffe

giraffe

वॉशिंगटन। दुनिया का सबसे लंबा जानवर समझा जाने वाला जिराफ अब विलुप्त होने की कगार पर है। जीव विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 30 सालों में जिराफ की जनसंख्या 40 प्रतिशत तक घट चुकी है। वैज्ञानिकों ने इस जानवर को अब विलुप्त होने वाली प्रजातियों की सूची में शामिल कर दिया है।

पिछले 30 सालों में उम्मीद से भी कम हो गए जिराफ

जिराफ प्रजाति को अतिसंवेदशील भी घोषित कर दिया गया है। ये खतरे से सिर्फ दो पायदान ही ऊपर है। 1985 में दुनियाभर में जिराफ की संख्या 151,000 और 163,000 थी। इंटरनेशनल यूनियन ऑफ कंजर्वेशन ऑफ नेचर के अनुसार जिराफ की संख्या 2015 में घटकर 97,562 ही रह गई। मैक्सिको में हुई बॉयोडाइवर्सिटी की बैठक में आईयूसीएन ने 35 उन प्रजातियों का खुलासा किया जो खतरे में हैं। इसमें से सात जानवरों की प्रजाति को रेड लिस्ट यानि खतरे में घोषित किया। वैज्ञानिकों ने खतरे में पड़ चुकी जानवरों और पेड़-पौधों की प्रजातियों का जिक्र किया।

जिराफ अकेला मैमल जिसका इस स्टेटस इस साल बदल गया

वैज्ञानिकों ने बताया कि जिराफ अकेला ऐसा मैमल है जिसका स्टेटस इस साल बदला है। वैज्ञानिकों ने इसकी वजह जिराफ के रहने की जगहों का तबाह होना बताया। वैज्ञानिकों ने कहा कि दुनिया में सभी लोग हाथियों की चिंता कर रहे हैं। मगर हाथियों से ज्यादा खतरा जिराफ प्रजाति को है। जुलियन फेनेसी और नोएल कुम्पल ने जिराफ को आईयूसीएन में लाल सूची में शामिल किया। इन दोनों ने कहा कि जिराफ बहुत ही धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है।

लोग छीन रहे हैं जिराफ के रहने की जगह

जिराफ कंजर्वेशन फाउंडेशन की सहनिदेशक फेनेसी ने कहा कि सभी को लगता है कि जिराफ सभी जगह हैं मगर ऐसा नहीं है। हमें ऐसा इसलिए लगता है कि हमें हर चिडिय़ाघर में कुछ जिराफ नजर आ जाते हैं। मगर अपने असली ठिकानों पर ये जिराफ विलुप्त हो रहे हैं। फेनेसी ने कहा कि जिराफ की जनसंख्या शिकार और बीमारी की वजह से धीरे-धीरे कम होती जा रही है। सेंट्रल और पूर्वी अफ्रीका में जिराफ के क्षेत्र में लोग अपने घर बनाते जा रहे हैं। जिराफ के बाद रहने के लिए जगह नहीं बची है। आईयूसीएन ने मैक्सिको में हुई बैठक में 860 पौधों और जानवरों की प्रजाति और 68 जंगली जानवरों को विलुप्त होने का खतरा जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो