आप तस्वीरों में जिस लड़की को देख पा रहे हैं वो दोनों तस्वीरें एक ही लड़की हैं। इस लड़की का नाम है नगुएन थी फुओंग, जोकि वियतनाम की रहने वाली है…
उम्र बढ़ने के साथ हम इंसानों की शारीरिक बनावट में असमानता आना एक बेहद आम बात है। बढ़ती उम्र के साथ हर इंसान के शरीर में ख़ासतौर पर चेहरे पर झुर्रियां आ जाना लाज़मी है लेकिन हम कई ऐसे मामलों के बारे में पहले भी जान चुके हैं जिनमें कई लोग उम्र से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं और उनका शरीर झुर्रियों से भर जाता है। इंसानों में पाई जाने वाली इस खतरनाक बीमारी के तर्ज़ पर बॉलिवुड और हॉलिवुड में कई फ़िल्में भी बनाई जा चुकी हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही मामले से अवगत करा रहे हैं जब कुछ ही दिनों में एक लड़की अपनी असली उम्र से बहुत बड़ी नजर आने लगी।
कुछ ही दिनों में बूढी हो गई लड़की-
आप तस्वीरों में जिस लड़की को देख पा रहे हैं वो दोनों तस्वीरें एक ही लड़की हैं। इस लड़की का नाम है नगुएन थी फुओंग, जोकि वियतनाम की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि इस लड़की की उम्र महज 26 साल है और अचानक कुछ दिनों में ही इसकी ऐसी हालत ऐसी हो गई कि यह बूढी नजर आयने लगी। इस लड़की के चेहरे और शरीर पर इतनी तेजी से बुढ़ापे के लक्षण उभरे कि उसे रोज देखने वाले भी दंग रह गए। आप ऊपर सी गई पहली फोटो देख कर अंदाजा भी लगा सकते हैं कि यह कोई 25-26 साल की युवती है, जबकि नीचे दी गई दूसरी तस्वीर में वो दादी जैसी नजर आ रही है।
साल 2008 में इस लड़की की ऐसी हालत हुई लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पाई।