scriptहिलेरी क्लिंटन को पाकिस्तान में तख्तापलट की अाशंका | Hillary clinton worries about pakistani nuclear bomb | Patrika News

हिलेरी क्लिंटन को पाकिस्तान में तख्तापलट की अाशंका

Published: Oct 01, 2016 11:44:00 am

बोलीं- परमाणु हथियार जिहादियों तक पहुंच सकते हैं। 

Hilary clinton on pakistan

Hilary clinton on pakistan

वॉशिंगटन. अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में खड़ी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तख्तापलट हो सकता है। जेहादी परमाणु हथियार को अपने कब्जे में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वहां से परमाणु आत्मघाती हमलावर तैयार हो सकते हैं। 

फरवरी में दिया था बयान

पार्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा कहा था। हालांकि यह बयान फरवरी में दिया गया था। लेकिन आतंकवाद के मुद्दे पर चौतरफा घिरे पाकिस्तान के हालत को देखते हुए इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसका ऑडियो क्लिप जारी किया है। इसमें हिलेरी पाकिस्तान पर कह रही हैं कि हम इस भय में जीते हैं कि वहां एक तख्तापलट होगा। जेहादी सरकार पर अपना नियंत्रण कर लेंगे। वे परमाणु हथियारों तक पहुंच बनाएंगे और आपको आत्मघाती परमाणु हमलावरों से जूझना पड़ेगा। 




बयान वाला ऑडियो सार्वजनिक हुआ

50 मिनट के इस ऑडियो में उन्होंने कहा कि भारत के साथ अपनी शत्रुता जारी रखते हुए पाकिस्तान सामरिक परमाणु हथियार विकसित करने के वास्ते पूरी गति से काम कर रहा है। यही नहीं हिलेरी ने परमाणु हथियारों की दौड़ के बारे में कहा कि रूस और चीन के साथ-साथ पाकिस्तान और भारत भी परमाणु हथियारों की दौड़ में शामिल हैं। इस बाबत उन्होंने इन सभी देशों को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। 

 पाक ने भारत को दी थी परमाणु हमले की धमकी

हिलेरी के इस बयान के बाद भी पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ा है। हाल में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि हमारी सुरक्षा को यदि खतरा हुआ तो हम उनका (भारत का) अस्तित्व मिटा देंगे। इस बयान को अमरीका ने गंभीरता से लिया था। बाकायदा निंदा की गई थी। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो