scriptFIFA World cup 2022: कतर पुलिस को मेजबानी की ट्रेनिंग देगा भारत  | India to train qatar police to host fifa world cup 2022 | Patrika News

FIFA World cup 2022: कतर पुलिस को मेजबानी की ट्रेनिंग देगा भारत 

Published: Dec 04, 2016 11:15:00 am

कतर के प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन नासर बिन खलीफा अल थानी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच करार हुअा।

fifa world cup qatar india

fifa world cup qatar india

नई दिल्ली. भारत साल 2022 में होने वाले फीफा वल्र्ड कप की मेजबानी के लिए कतर की पुलिस को प्रशिक्षण देगा। कतर के प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन नासर बिन खलीफा अल थानी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच इस संबंध में सहमति बनी है।

कतर ने मांगा सहयोग

इस बीच, कतर के पीएम अल थानी ने राजनाथ सिंह को द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए कतर आने का न्यौता दिया। बता दें कि कतर फीफा वल्र्ड कप, 2022 की मेजबानी की तैयारी में जुटा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भेंट के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कतर के पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण की पेशकश की जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके लिए कतर के प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय से सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का सुझाव दिया।

रक्षा सहयोग पर जोर

कतर दोनों देशों के बीच सूचनाओं के विनिमय के लिए अधिकारियों का एक दल भेजने पर राजी हो गया। उसके लिए उपयुक्त तारीख की मांग की। इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बारे में बता दिया जाएगा। यही नहीं, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इस कवायद में कतर के रक्षा मंत्री जल्द ही भारत के दौरे पर आएंगे। कतर के प्रधानमंत्री ने रक्षा उपकरण के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग का विस्तार करने की इच्छा प्रकट की। भारत ने अनियमित वीजा वाले भारतीय श्रमिकों को बिना वीजा के भारत लौटने पर कतर का शुुक्रिया अदा किया। पीएम अल थानी ने कहा कि वहां फंसे अन्य भारतीयों को भी ऐसा ही क्षमादान दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो