scriptबदलाः ‘रेप’ करने की दी इतनी बड़ी सजा, कांप जाएं रूह भी | Indonesian newlywed couple killed, ate genitals rapist | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बदलाः ‘रेप’ करने की दी इतनी बड़ी सजा, कांप जाएं रूह भी

इंडोनेशिया पुलिस ने एक नवविवाहित जोड़े को एक व्यक्ति की
निर्ममतापूर्वक हत्या कर उसके अंग खाने के मामले में गिरफ्तार किया है

Nov 18, 2015 / 03:32 pm

सुनील शर्मा

accused absconding

rape with young woman

बाली। इंडोनेशिया में पुलिस ने एक नवविवाहित जोड़े को एक व्यक्ति की निर्ममतापूर्वक हत्या कर उसके गुप्तांग खाने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ शादी से हफ्ते भर पहले कथित तौर पर रेप किया गया था। जिसके चलते नवविवाहित दंपति ने आरोपी की हत्या कर दी तथा रेप की भड़ास निकालने के लिए उसके दोनों गुप्तांगों को भूनकर खा गए।

पुलिस को चार अक्टूबर को एक शख्स का बुरी तरह जला हुआ शव मिला था। जांच के बाद इस शख्स की शिनाख्त एक ट्रैवल एजेंसी के ड्राइवर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक महीने भर की जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि दंपती ने इस कत्ल को बेहद प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। जांच में शक के आधार पर इंडोनेशिया के लैमपॉन्ग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी रूडी एफेंडी और उसकी पत्नी नूराह को सुमात्रा के लैमपॉन्ग प्रांत के तुलंग बावांग स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड की पूरी कहानी का पता चला। इस दंपती ने सितंबर में शादी की थी। सुहागरात पर पति को पता चला कि उसकी पत्नी वर्जिन नहीं है। पत्नी से इस बारे में पूछने पर उसने बताया कि हफ्ते भर पहले ही उसके साथ रेप किया गया है। इसके बाद महिला के पति ने रेप का बदला लेने की योजना बनाई। उसने अपनी 20 वर्षीय पत्नी से उससे कथित तौर पर रेप करने वाले शख्स को मिलने के लिए बुलाने को कहा।

मुलाकात के दौरान ही महिला के पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसके गुप्तांग काट दिए तथा रेप की भड़ास निकालने के लिए वे उसके गुप्तांग को भूनकर खा गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


Home / world / Miscellenous World / बदलाः ‘रेप’ करने की दी इतनी बड़ी सजा, कांप जाएं रूह भी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो