scriptइस्लामिक स्टेट से सीरिया के एक और मंदिर को नष्ट किया | Islamic State ruins another temple in Syria | Patrika News

इस्लामिक स्टेट से सीरिया के एक और मंदिर को नष्ट किया

Published: Aug 31, 2015 03:07:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

आतंकवादी
संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के प्राचीन शहर पल्मायरा के एक और प्राचीन बेल मंदिर के
कुछ भाग को नष्ट कर दिया

isis

isis

बेरूत। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के प्राचीन शहर पल्मायरा के एक और प्राचीन मंदिर के कुछ भाग को नष्ट कर दिया। यह जानकारी सीरिया के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी।



ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन के अनुसार इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने मध्यवर्ती रेगिस्तानी शहर के रोमन साम्राज्य के समय के ढांचे बेल मंदिर को अपना निशाना बनाया। पल्मायरा में इस महीने इस्लामिक स्टेट ने दूसरे मंदिर को अपना निशाना बनाया है। इससे पहले उसने 25 अगस्त को बाल शमीन मंदिर को नष्ट किया था। आब्जर्वेटरी ने कहा है कि बेल मंदिर को कितनी क्षति पहुँची है, अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। इस संबंध में जमीनी स्तर पर संपर्क नहीं हो पाया है।




सोशल मीडिया ने भी बेल मंदिर को काफी महत्वपूर्ण प्राचीन ऎतिहासिक धरोहर बताया है। इस्लामिक स्टेट ने पल्मायरा पर इस वर्ष मई में सरकारी सेनाओं पर अचानक हमला कर कब्जा किया था। इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक के जिन क्षेत्रों पर कब्जा किया है उसे उन्होंने खिलाफत क्षेत्र घोषित कर खलीफा राज्य की स्थापना कर दी है।



इन क्षेत्रों में वह प्राचीन स्थलों को नष्ट करने के अतिरिक्त लोगों की हत्याएं भी कर रहा है। इस महीने उसने पल्मायरा के 82 वर्षीय पुरातत्ववेत्ता की हत्या की थी। उनका शव शहर के एक सार्वजनिक स्थान पर पाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो