scriptबैठक में सो गया था अधिकारी, तानाशाह किम ने गोली से उड़ाया | Kim Jongun executes officials with Anti Aircraft gun | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बैठक में सो गया था अधिकारी, तानाशाह किम ने गोली से उड़ाया

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का क्रूर चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आया

Aug 31, 2016 / 09:44 am

Rakesh Mishra

Kim Jong Un

Kim Jong Un

सोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का क्रूर चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आया है। इस एक अधिकारी का कसूर इतना था कि वह बैठक में सो गया, वहीं दूसरे अधिकारी ने तानाशाह की हां में हां नहीं मिलाई थी। सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों को एंटी एयरक्राफ्ट गन से मौत की सजा दी गई।

मारे गए एक अधिकारी की पहचान री यांग जिन के तौर पर हुई है। यांग शिक्षा मंत्रालय में अधिकारी थे। सूत्रों के अनुसार यांग बैठक के दौरान सो गए थे। इस दौरान किम जोंग उन से अधिकारी को देख दिया। इसके बाद उसे बैठक से ही गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार अधिकारी से गहन पूछताछ की। इसके बाद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते अधिकारी को मौत की सजा सुना दी गई।

वहीं मारे गए दूसरे अधिकारी की पहचान ह्वांग मिन है को रूप में हुई है, जो कि कृषि मंत्रालय से था। उसे इसलिए मौत की सजा दी गई क्योंकि उसने जिन नीतियों का प्रस्ताव रखा, उन्हें किम जोंग उन के नेतृत्व को सीधी चुनौती समझा गया, जिसके बाद ह्वांग को उत्तर कोरिया की संसद में हुई बैठक में हटा दिया गया था। दोनों अधिकारियों को प्योंगयांग की सैन्य एकेडमी में एंटी एयरक्राफ्ट गन के जरिए मौत की सजा दी गई।

Home / world / Miscellenous World / बैठक में सो गया था अधिकारी, तानाशाह किम ने गोली से उड़ाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो