script

ग्वाटेमाला: भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 73 पहुंची

Published: Oct 04, 2015 10:13:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

मध्य अमरीकी देश ग्वाटेमाला में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से
मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई

Landslide

Landslide

सांता काटारिना पिनुला(ग्वाटेमाला)। मध्य अमरीकी देश ग्वाटेमाला में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता है। भूस्खलन में किसी के भी बचे होने की उम्मीद नहीं के बराबर है और मृतकों के परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।




गुरूवार रात को भीषण बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की घटना हुई, जिसके कारण ग्वाटेमाला शहर के दक्षिणपूर्वी छोर पर बसे सांता काटारिना पिनुला क्षेत्र के सैकड़ों घर तबाह हो गए।



प्रशासन का कहना है कि करीब 350 लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है। एक स्थानीय निवासी एना मारिया एसकोबार ने कहा कि हमारे साथ हुई यह सबसे भयानक घटना है। एना के परिवार के 21 सदस्य लापता है।



ट्रेंडिंग वीडियो