scriptलीबिया: 2 भारतीयों की सुरक्षित रिहाई, विदेश मंत्री ने दी जानकारी | Libya: Two out of four abducted Indians released | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लीबिया: 2 भारतीयों की सुरक्षित रिहाई, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर शुक्रवार को जानकारी दी है कि लीबिया से दो भारतीयों को सुरक्षित रिहा कर दिए गया है

Jul 31, 2015 / 11:36 pm

सुभेश शर्मा

sushma swaraj

sushma swaraj

नई दिल्ली। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर शुक्रवार को जानकारी दी है कि लीबिया से दो भारतीय सुरक्षित रिहा कर दिए गए हैं। रिहा किए गए भारतीयों के नाम लक्ष्मीकांत और विजय कुमार है। गौरतलब है कि लीबिया में चार भारतीयों को अगवा किया गया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीयों की रिहाई पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट में कहा, “लीबिया में चार भारतीयों को अगवा किया गया था। मैं बहुत खुश हूं कि हम लक्ष्मीकांत और विजय कुमार को रिहा करा सके। हम अन्य दो के लिए भी कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगवा किया गया सभी चार भारतीय टीचर हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि त्रिपोली में भारतीय मिशन को 29 जुलाई को रात 11 बजे जानकारी मिली कि त्रिपोली व ट्यूनिश के रास्ते भारत लौट रहे चार भारतीयों को सिर्ते से 50 किलोमीटर दूर एक चेक नाके पर अगवा कर लिया गया है।

हालांकि इनको अगवा किसने किया था इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है। कई का मानना है कि इसके पीछे आईआईएसएस का हाथ है।

Home / world / Miscellenous World / लीबिया: 2 भारतीयों की सुरक्षित रिहाई, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो