scriptLilly Singh: डिप्रेशन में यू-ट्यूब पर वीडियो डालती थी ये लड़की, बन गई अरबपति | Lilly sindgh become most paid women on youtube 2016 | Patrika News

Lilly Singh: डिप्रेशन में यू-ट्यूब पर वीडियो डालती थी ये लड़की, बन गई अरबपति

Published: Dec 08, 2016 04:00:00 pm

Submitted by:

भारतीय मूल की लिली सिंह यूट्यूब पर अपने चर्चित वीडियो के जरिए अरबपतियों की सूची में शामिल हो गई। 

lilly singh

lilly singh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क। भारतीय मूल की लिली सिंह यूट्यूब पर अपने चर्चित वीडियो के जरिए अरबपतियों की सूची में शामिल हो गई। लिली सिंह कुछ समय पहले ही डिप्रेशन में थी। अपने डिप्रेशन से लडऩे के लिए 28 साल की लिली सिंह ने अपने वीडियो डालने शुरू किए थे।

यूट्यूब के जरिए 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला बनीं

उसके बाद उन्हे दुनिया ने इतना पसंद किया कि वो 2016 में यू-ट्यूब की ओर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं की सूची में शामिल हो गई। लिली सिंह की कई घंटों की लगन और मेहनत से उन्होंने यू-ट्यूब के जरिए करीब 7.5 मिलियन डॉलर कमाए। कनाडियन इंडियन लिली सिंह ने 2010 में अपना चैनल यू-ट्यूब पर शुरू किया था। लिली के यू-ट्यूब चैनल पर करीब 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उन्हे करीब 1.6 बिलियन लोगों ने देखा है। लिली सिंह टोरंटों में पढ़ी और बड़ी हुईं। इस समय लॉस एंजिलिस में रहती हैं।

साइक्लॉजी की स्टूडेंट रही हैं लिली, खास तरह के वीडियो डालती हैं

यूट्यूब पर लिली अपने कॉमिक और एजुकेशन वीडियो की वजह से जानी जाती हैं। उनके शिट पंजाबी मदर से और गेटिंग स्कूल बाय मिशेल ओबामा जैसे वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए गए। लिली अप्रवासी भारतीय दंपत्ति की बेटी हैं। लिली सिंह ने साइक्लॉजी में अपनी डिग्री ली है और वो काउंसलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। डिप्रेशन के चलते उन्होंने यू-ट्यूब पर अपने वीडियो डालने शुरू किए। उनके वीडियोज को हिट्स मिलते रहे और उनका रूझान इसमें बढ़ता चला गया। शुरू में लिली के पेरेंट्स को लगता था कि वो अपना समय और एजुकेशन ये सब करके बर्बाद कर रही है मगर बाद में उसकी सफलता ने उनकी सोच को बदल दिया।

लड़कियों की अजीबों-गरीब सोच को लेकर बनाए वीडियो, हिट हुए

लिली सिंह अपने एनिमेशन और तेजी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। वो अपने वीडियो के लिए खुद ही स्क्रिप्ट और आइडिया पसंद करती है। उन्होंने युवा लड़कियों की सबसे अजीबो-गरीब सोचों को भी वीडियो की शक्ल दी। उन्होंने ब्रा इतनी डरावनी क्यों होती हैं, लड़कों को पीरियड्स क्यों नहीं होते जैसे वीडियो बनाए। लिली सिंह के ये वीडियो करीब 3 मिलियन बार देखे गए। वो अपने वीडियो में अपना पुश्तैनी पंजाबी टच भी इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में भूरी और गोरी लड़कियों के बीच अंतर को बताया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो