scriptजानिए ! दुनिया के अब तक के दस बड़े विमान हादसे | Major airlines accidents and incidents | Patrika News

जानिए ! दुनिया के अब तक के दस बड़े विमान हादसे

Published: Mar 24, 2015 05:54:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

फ्रांस में एयरबस ए-320 हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 142 यात्रियों और 6 क्रू मैंबर्स के मारे जाने की आशंका

नई दिल्ली। फ्रांस में हुए एक बड़े विमान हादसा में 142 यात्री और 6 क्रू मैंबर्स के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। एयरबस ए 320 दक्षिणी फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान लुफ्थांसा जर्मनविंग्स एयरलाइंस का था, जो स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डसलडोर्फ जा रहा था। ऎसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई विमान तकनीकी खामियों या फिर किसी अन्य कारणों के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। इन हादसों में कई यात्रियों और क्रू मैंबर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी है। आईए, हम यहां पर आपको दस बड़े विमान हादसों के बारे में बता रहे हैं।

1.
17 जुलाई 2014, नीदरलैंड्स की राजधानी ऎम्सटरडम से क्वालालंपुर जा रहा मलयेशियाई एयरलाइन का प्लेन एमएच 17 जब यूक्रेन के ऊपर से उड़ रहा था, तभी इसे मार गिराया गया। इसमें सवार 298 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।

2.
8 मार्च 2014, मलेशियाई एयरलाइन का एमएच 370 के लापता होने के बाद से आजतक विमान का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। इस विमान में पांच भारतीय सहित 239 लोग सवार थे। इसके हिंद महासागर में डूब जाने के कयास लगाए गए थे।

3.
16 मार्च 1962 को अमरीकी सैन्य चार्टर्ड विमान कैलिफोर्निया से ट्रैविस एयर फोर्स बेस से 96 सैनिकों और 11 चालक दल के सदस्यों को वियतनाम ले जा रहा था, जो हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान प्रशांत महासागर में जा गिरा। काफी छानबीन करने के बाद भी विमान का कोई पता नहीं चल सका ।

4.
जनवरी 1978 को एयर इंडिया का बोइंग 747-237 बी अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भारतीय विमान हादसों में सबसे बड़ा हादसा था। इसमें सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई थी। चालक दल ने विमान पर अपना नियंत्रण खो दिया था, जो कि हादसे की मुख्य वजह बना।

5.
12 अगस्त 1985 को जापान एयर लाइन का बोइंग 747 एसआर विमान भी हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें सवार 520 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में केवल चार यात्री ही बच पाए थे।

6.
17 जुलाई को न्यूयार्क से रोम जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया था। ट्रांस वल्र्ड एयर लाइन का विमान 747-100 अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया, जिसमें सवार 230 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा चालक दल के लोगों की गलतियों की वजह से हुआ था।

7.
31 अक्टूबर 1999 को लॉस एंजलिस से कैरो जा रहा बोइंग 767-300 इआर भी दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हादसे में 217 लोगों की मौत हुई थी।

8.
135 फ्रांसीसी पर्यटकों को लेकर जा रहा मिस्त्र की फ्लैस एयरलाइन का बोइंग 737-300 विमान 3 जनवरी 2004 को मिस्त्र लाल सागर पर हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में विमान पर सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। जांच के बाद भी हादसे की सही वजहों का पता नहीं लग पाया है।

9.
1 जून 2009 को एयर फ्रांस का एयरबस ए-330 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसा अटलांटिक महासागर के ऊपर हुआ था, जिसमें 228 लोगों की मौत हो गई थी। विमान का मलबा 5 दिनों बाद मिला था।

10.
29 सितंबर 2006 ब्राजील के बोइंग 737.8 ईएच रियो डी जेनेरियों में हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सवार 154 लोगों की मौत हो गई थी । यह हादसा दो विमानों के आपस में टकराने से हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो