scriptएक बार नहीं बल्कि कई बार दुनिया की गरीबी खत्म कर सकते हैं ये राजा, इतनी है इनकी संपत्ति! | Many times can eliminate the worlds poverty these kings | Patrika News

एक बार नहीं बल्कि कई बार दुनिया की गरीबी खत्म कर सकते हैं ये राजा, इतनी है इनकी संपत्ति!

Published: Jul 18, 2017 09:45:00 am

Submitted by:

राहुल

ये वो राजा हैं जिनके पास पुस्तैनी दौलत है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही राजाओं और उनकी सम्पत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर चाहें तो दुनिया में कोई इंसान गरीब न रहे…

Many times can eliminate the worlds poverty these

Many times can eliminate the worlds poverty these kings

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो सालों से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे देश जो गरीब देश के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन इसी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें राजा कहा जाता है और जिनके पास इतनी सम्पत्ति है जिससे दुनिया की गरीबी एक बार नहीं बल्कि कई बार ख़त्म की जा सकती है। ये वो राजा हैं जिनके पास पुस्तैनी दौलत है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही राजाओं और उनकी सम्पत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर चाहें तो दुनिया में कोई इंसान गरीब न रहे!

ओमान के सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद-
Oman Sultan Qaboos bin Said (Getty Images/AFP)
दुनिया के 10 सबसे अमीर राजाओं की सूची में ओमान के सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद का नाम भी है.। फोर्ब्स पत्रिका ने 2011 में एक अनुमान व आंकड़ों के अनुसार इनके पास 70 करोड़ डॉलर की संपत्ति बताई गई है।

शाह करीम अल-हुसैनी, फ्रांस- 
Iran Bildergalerie KW41 (Fars)
फ्रांस के पांचवें आगा खान कहे जाने वाले शाह करीम अल-हुसैनी का किसी इलाके पर राज तो नहीं है, लेकिन वो शियाओं की निजारी शाखा के इमाम है और उनके लाखों अनुयायी हैं। उनके पास 80 करोड़ डॉलर की दौलत है और वे अपने ठाठबाट के लिए जाने जाते हैं।

प्रिंस अलबर्ट द्वितीय, मोनेको- 
Flash-Galerie Monaco Hochzeit Prince Albert II und Charlene (AP)
फोर्ब्स पत्रिका का अनुमान है कि एक छोटे से यूरोपीय देश मोनेको के प्रिंस अलबर्ट के पास 2011 में एक अरब डॉलर की संपत्ति थी। 

हमद बिन खली अल थानी, कतर- 
Katar Doha Skyline (XtravaganT/Fotolia)
ये कतर के पूर्व आमिर और कतर के शाही परिवार अल थानी के सदस्य हैं। उनके पास 2011 में फोर्ब्स पत्रिका ने 2.4 अरब डॉलर की संपत्ति होने का अनुमान जताया था।

हांस एडम द्वितीय, लिश्टेनश्टाइन- 
Liechtenstein Fürst Hans-Adam II zu Deutschland (picture-alliance/dpa/A. Balzarini)
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार लिश्टेनश्टाइन के प्रिंस हांस एडम द्वतीय के पास 2011 में 3.5 अरब डॉलर की संपत्ति थी। वो अपने शानदार आर्ट कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं जिसे लिश्टेनश्टाइन म्यूजियम में देखा जा सकता है।

मोहम्मद बिन राशिद अल मखदूम, दुबई- 
Dubai Kronprinz Hamdan bin Muhammad Al Maktum (Getty Images/F. Nel)
संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के प्रधानमंत्री और दुबई के आमिर शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखदूम सबसे अमीर शाही शख्सियतों में पांचवें स्थान पर आते हैं। उनके पास 4 अरब डॉलर की संपत्ति होने का अनुमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो