scriptइस अमरीकी महिला को है पति से ‘एलर्जी’ | Meet the woman who is allergic to everything - including her husband | Patrika News

इस अमरीकी महिला को है पति से ‘एलर्जी’

Published: Nov 17, 2016 10:37:00 am

Submitted by:

ललित fulara

जोहाना को हर चीज़ से एलर्जी है जिसमें उसका पति भी शामिल है।

Johanna Watkins

Johanna Watkins

वॉशिंगटन। अमरीका की रहने वाली जोहाना वॉटकिन्स एलर्जी की वजह से एक साल से अपने बेडरूम में ही रह रही है। ‘द इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक जोहाना को हर चीज़ से एलर्जी है जिसमें उसका पति भी शामिल है। दरअसल यह महिला 
मास्ट सेल ऐक्टिवेशन सिंड्रॉम(एमसीएएस) बीमारी से पीड़ित है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को हर चीज़ से एलर्जी होने लगती है।

जोहाना को धूल, खाना और हर तरह के रसायन से ऐलर्जी है। उनके पति स्कॉट ने उनके लिए एक सुरक्षित कमरा बनाया है। इस कमरे की खिड़कियां बंद रहती हैं और यहां धूप भी नहीं आती है। इसके साथ ही कमरे को प्लास्टिक से ढका गया है। इस बीमारी में मरीज को इंसान के शरीर की गंध से भी एलर्जी होने लगती है। ऐसे में जोहाना के पति उसके करीब नहीं जाते हैं। सिर्फ डॉक्टर के पास जाने के लिए ही जोहाना अपने बेडरूम से निकलती हैं। स्कॉट जोहाना के जल्द ठीक होने की उम्मीद संझोए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो