लेबनानः चार सुसाइड बम ने 5 लोगों की जान ली, 19 लोग गंभीर
Published: Jun 27, 2016 03:56:00 pm
सुरक्षा बलों से संबंधित सूत्रों के अनुसार इन हमलों के लिए इस्लामिक राज्य जिम्मेदार हैं, यहां के मेयर बशीर मतर ने एक स्थानीय रेडियो पर बताया कि इस हादसे में मारे गए सभी लोग यहीं के निवासी थे
Suicide Bombing In Lebanon
बेरूत। लेबनानी के एक गांव में चार आत्मघाती बम धमाके से 5 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को सीरिया से सटे एक लेबनानी क्रिश्चियन गांव में एक के बाद एक सीरियल धमाके हुए। इन बम धमाकों में 19 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। ये धमाके गांव में स्थानीय सय सुबह चार बजे हुए।
सुरक्षा बलों से संबंधित सूत्रों के अनुसार इन हमलों के लिए इस्लामिक राज्य जिम्मेदार हैं। यहां के मेयर बशीर मतर ने एक स्थानीय रेडियो पर बताया कि इस हादसे में मारे गए सभी लोग यहीं के निवासी थे। लेबनानी सेना के चार सैनिक भी जख्मी हुए हैं। ये सभी सैनिक पहले धमाके के बाद यहां जांच-पड़ताल करने पहुंचे थे।
पहले आत्मघाती बम ने यहां एक घर के सामने खुद को उड़ाया। उसके बाद दूसरे धमाके गली में हुए। पुलिस गांव और इसके आसपास कुछ अहम सुरागों की तलाश कर रही है। गांव से सटे सीरिया के साथ पांच साल से युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।