scriptसीरिया युद्ध: रूसी पीएम ने दी WORLD WAR की चेतावनी  | russian pm warns foreign offensive in syria could spark world war | Patrika News

सीरिया युद्ध: रूसी पीएम ने दी WORLD WAR की चेतावनी 

Published: Feb 12, 2016 01:55:00 pm

रूस के पीएम मेदवेदेव ने कहा कि यदि सीरिया में अरब ताकतों की एंट्री होती है, तो यह युद्ध विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है

russian prime minister dmitry medvedev

russian prime minister dmitry medvedev

म्यूनिख। रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने सीरिया में चल रहे संघर्ष पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि यह घटना विश्व युद्ध में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सीरिया में अरब ताकतों की एंट्री होती है, तो यह युद्ध विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हमें संघर्ष विराम पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। दमित्री से अरब देशों के उस प्रस्ताव के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने अमरीका के नेतृत्व में इस संघर्ष में शामिल होने के लिए रखा था। इस पर दमित्री ने कहा कि ऐसा हुआ, तो यह युद्ध स्थाई हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमरीकी और हमारे अरब सहयोगियों को इस बारे में गंभीरत से सोचना चाहिए। क्या वे स्थाई युद्ध चाहते हैं? क्या वे ऐसा सोचते हैं कि इस तरह के युद्ध को बहुत जल्दी जीत लेंगे? यह असंभव है। खास करके अरब में ऐसा मुमकिन नहीं है। यहां हर कोई हर किसी से लड़ रहा है। यहां सब कुछ बहुत जटिल है। यहां दशकों लग सकते हैं।

रूसी पीएम ने कहा कि सभी पक्षों को संवाद पर ध्यान देना चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो हम नए विश्व युद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं। अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बताया कि सीरिया संकट पर बैठक कर रहीं विश्व शक्तियों ने हफ्ते भर के भीतर वहां जारी खूनी संघर्ष रोकने का लक्ष्य तय किया है। जर्मनी के म्यूनिख में अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि स्ताफान दे मिस्तूरा के साथ इन लक्ष्यों की घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो