scriptलादेन के परिवार की कंपनी ने 50 हजार कर्मचारियों की नौकरी छीनी, हजारों भारतीय भी शामिल | Saudi Binladin company axes one fourth of staff | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लादेन के परिवार की कंपनी ने 50 हजार कर्मचारियों की नौकरी छीनी, हजारों भारतीय भी शामिल

बिन लादेन समूह की कंपनी ने  50 हजार लोगों को निकालने का फैसला किया है। उनमें हजारों भारतीय भी शामिल हैं

Apr 30, 2016 / 12:30 pm

भूप सिंह

Binladin Group

Binladin Group

जेहाद। सऊदी कंस्ट्रक्सन कंपनी बिन लादेन ग्रुप ने आर्थिक संकट के चलते एक चौथाई यानी 25 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। सऊदी के अखबार के मुताबिक, कंपनी 50 हजार विदेशी कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करेंगी। पिछले दशक से बिन लादेन कंपनी में 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे। पिछले चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण कंपनी के कर्मचारियों ने छिटपुट विरोध भी जताया था। इस कंपनी को बिन लादेन का परिवार चलाता है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इस कंपनी को 1931 में शेख मोहम्मद बिन लादेन ने स्थापित किया था। जो अल कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन के पिता थे।

कंपनी के इस फैसले का असर भारतीयों पर भी पड़ेगा। सऊदी अरब सरकार को वैसे ही कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के चलते खासा नुकसान उड़ाना पड़ रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। हालांकि बिल लादेन समूह के इस फैसले से सऊदी अरब की आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल सिंतबर में मक्का की मस्जिद में हुए के्रन हादसे में 107 लोगों की मौत के बाद इस कंपनी को दोषी पाते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी।

ओसाबा बिन लादेन का भी रहा संबंध
इस कंपनी को बिन लादेन का परिवार चलाता है जिससे अल कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन का भी संबंध था। इस कंपनी को दशकों से सऊदी शाही परिवार को बड़े निर्माण कॉन्टै्रक्ट मिलते रहे हैं। इसमें दुनिया के मुसलमानों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल मक्का में हरम शरीफ के विस्तार की परियोजना भी शामिल थी। लेकिन इन दिनों कंपनी के पास कुछ खास काम नहीं है इसलिए कंपनी के पास छंटनी करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। कई बार कंपनी के कर्मचारियों ने महीनों-महीनों तक तनख्वाह नहीं मिलने से छिटपुट विरोध भी जताया था।

Home / world / Miscellenous World / लादेन के परिवार की कंपनी ने 50 हजार कर्मचारियों की नौकरी छीनी, हजारों भारतीय भी शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो