scriptचीन: लड़कियों के झुंड ने अकेली लड़की को पीटा, कपड़े तक उतार दिए | school girl is violently beaten then stripped to her underwear by teen bullies | Patrika News

चीन: लड़कियों के झुंड ने अकेली लड़की को पीटा, कपड़े तक उतार दिए

Published: Feb 12, 2016 10:06:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

वीडियो के वायरल होने के बाद घटना में लिप्त पांचों लड़कियों ने सरेंडर कर दिया, फिलहाल मामले की जांच चल रही है

china

china

बीजिंग। चीन में एक लड़की के साथ शर्मनाक घटना सामने आई हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार चीन में एक लड़कियों के झुंड ने एक लड़की के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं लड़की के कपड़े भी उतार दिए गए। घटना 21 जनवरी को बताई जा रही है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद घटना में लिप्त पांचों लड़कियों ने सरेंडर कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले तो लड़कियों ने पीडि़ता के साथ जमकर मारपीट की और इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो उसके कपड़े उतार दिए। फिल्हाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों को कानूनन सजा दी जाएगी।

आपको बता दें कि हाल ही में भारत में भी एक लड़की द्वारा गुंडागर्दी करने का वीडियो वायरल हो गया था। घटना दिल्ली के कनॉट प्लेस की थी, जहां लड़की और उसके दोस्त की मर्सडीज ने एक बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद जमकर हंगामा किया। इसका तमाशा भी खूब बना और लोगों ने वीडियो भी बना ली। नशा इतना हावी हो गया था कि लड़के-लड़की को न कानून की फिक्र रही और न ही मर्यादा की। हांए अपने परिजनों का रसूख जरूर याद रहा और उसकी धौंस देने से भी वे नहीं चूके।

लड़की अपने दोस्त के साथ मर्सडीज में थी। उन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी। बाइक सवार का आरोप है कि लड़की बार-बार पापा के रसूख की धमकी दे रही थी। उसने पापा के सीबीआई में होने की बात भी कही। लड़की उनसे कह रही है कि एक बार अपने डैड को फोन करूंगी तो दिक्कत में आ जाओगे और बार बार लड़कों का नाम भी पूछ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने पुलिस स्टेशन और हॉस्पिटल में भी हंगामा किया। पुलिसवालों और हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मारपीट की। कागज छीनकर फाड़ दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो