scriptसाधारण नहीं है यह हाथी, बोलता है इंसानों की भाषा! देखें वीडियो | Scientists confirm South Korean Elephant can talk | Patrika News

साधारण नहीं है यह हाथी, बोलता है इंसानों की भाषा! देखें वीडियो

Published: May 27, 2017 01:52:00 pm

Submitted by:

राहुल

एक चिड़ियाघर में एक हाथी लोगों के कौतुहल का विषय बना
हुआ है। दरअसल दक्षिण कोरिया के एक चिड़ियाघर में एक अजीब सा मामला सामने
आया है जहां पर एक हाथी इंसानों की भाषा बोलता है…

Scientists confirm South Korean Elephant can talk

Scientists confirm South Korean Elephant can talk

एक चिड़ियाघर में एक हाथी लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है। दरअसल दक्षिण कोरिया के एक चिड़ियाघर में एक अजीब सा मामला सामने आया है जहां पर एक हाथी इंसानों की भाषा बोलता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि वैज्ञानिकों ने ऐसा दावा किया है कि यह हाथी इंसानों की आवाज़ निकालता है।

बताया जा रहा है कि कुछ शोधकर्ता इस हाथी पर पिछले कई सालों से रिसर्च कर रहे थे। वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि यह हाथी अपनी सूंड को मुंह में दबाता है और फिर हम इंसान जो भाषा बोलते हैं उसके कुछ शब्द वो बोलता है।

इस एशियाई हाथी के बारे में कही जा रही ये बातें अजीब लगती हैं और विश्वास करने लायक नहीं है। लेकिन यह दावा एक वैज्ञानिक की ओर से किया जा रहा है। ये अभी हैलो, गुड और नो जैसे अंग्रेजी के शब्द आसानी से बोल लेता है।

आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स कुछ बोलता है और वह उसे सुनकर वैसी निकालता है। जब से यह वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया है इसको लाखों लोग देख चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो