scriptटोक्यो के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश, 3 लोगों की मौत  | Small Plane Crashes Into Tokyo Residential Area | Patrika News

टोक्यो के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश, 3 लोगों की मौत 

Published: Jul 26, 2015 11:43:00 pm

टोक्यो में एक रिहायशी इलाके में एक प्लेन क्रैस हो गया। फाइव सीटर प्लेन क्रैश होने से तीन लोगों की मौत हो गई

Tokyo Plane Crash

Tokyo Plane Crash

टोक्यो। जापान के टोक्यो में रविवार सुबह एक रिहायशी इलाके में एक प्लेन क्रैस हो गया। फाइव सीटर प्लेन क्रैश होने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्लेन जहां हादसे का शिकार हुआ वहां तीन घरों और दो कारों में भी आग लग गई।

जापान की पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक, फाइव सीटर प्लेन ने कुछ देर पहले ही टोक्यो के चोफू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हादसा एयरपोर्ट से 500 मीटर की दूरी पर हुआ। 
टोक्यो फायर डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीनों लोगों की मौत हार्ट और लंग्स फेल होने की वजह से हुई है। इनमें से दो प्लेन के पैसेंजर थे, जबकि एक स्थानीय महिला थी।

पांच जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे और हादसा किस वजह से हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो