scriptसीरिया ने अलेप्पो शहर में गिराए 200 बम, अब तक 91 की मौत | Syrian Airstrikes Pound Aleppo, 91 Killed | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

सीरिया ने अलेप्पो शहर में गिराए 200 बम, अब तक 91 की मौत

सीरिया के जेट्स के इस हमले में मरने वाले ज्यादातर लोग आम नागरिक और बच्चे हैं

Sep 25, 2016 / 01:55 pm

Rakesh Mishra

Syrian Airstrikes Pound Aleppo, 91 Killed

Syrian Airstrikes Pound Aleppo, 91 Killed

बेरूत। सीरिया के अलेप्पो शहर के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में दूसरे दिन हुए हवाई हमले में 91 लोग मारे गये। यहां एक अस्पताल के निदेशक हमजा अल खातिब ने यह जानकारी दी। बमबारी कल सुबह छह बजे शुरू हुई और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 200 हवाई हमले किए गए। सीरया के फाइटर जेट्स के इस हमले में मरने वाले ज्यादातर लोग आम नागरिक और बच्चे हैं।

इससे पहले सीरिया की सेना ने अलेप्पो में अपनी सैनिक कार्रवाई फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके कुछ ही समय बाद हमले शुरू कर दिए गए। सेना सूत्रों ने हमले के अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का संकेत देते हुए कहा कि इस दौरान जमीनी हमले भी किए जाएंगे।

एक्टिविस्ट्स का दावा है कि गवर्नमेंट और रशियन प्लेन ने बैरल और वैक्यूम बमों से हमला किया। उसके मुताबिक हमले की चपेटट में अलेप्पो के पश्चिम में स्थित बशकतीन शहर भी आया। यहां एक ही परिवार के 15 लोग मारे गएए जो एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग में रुके हुए थे। वॉलंटियर रेस्क्यू ग्रुप हाइट हेलमेट ने बताया कि फाइटर जेट्स से गिराए बमों से 40 बिल्डिंग्स तबाह हो गईं। इसके अलावा इस रेस्क्यू ग्रुप की तीन एंबुलेंस और दो हॉस्पिटल्स पर भी बम गिराए गए। अंसारी डिस्ट्रिक्ट में व्हाइट हेलमेट ग्रुप का हेडक्वार्टर भी बुरी तरह डैमेज हुआ है।

अलेप्पो शहर में लड़ाई फिर से शुरू हो जाने से अब युद्धविराम की संभावनायें समाप्त हो गई हैं। पहले अमरीका और रूस के बीच समझौते के बाद सीरिया के दूसरे क्षेत्रों की तरह यहां भी युद्ध विराम को लागू किया गया था और संयुक्त राष्ट्र की ओर से आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भी शुरू हुई थी। किन्तु राहत सामग्री लेकर जाने वाली ट्रकों पर हवाई हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने आपूर्ति रोक दी थी।

अलेप्पो में 20 लाख लोग पानी को तरसे
सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में करीब 20 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते दो दिनों में सेना और रूस के हवाई हमलों में कई लोग मारे भी गए हैं। यूनिसेफ की सीरियाई दूत हाना सिंगर ने बताया कि गुरुवार की आधी रात को सेना की बमबारी में बाब अल-नैरब पंपिंग स्टेशन तबाह हो गया। यहां से विद्रोहियों के प्रभाव वाले पूर्वी इलाके में ढाई लाख लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती थी। इसके जवाब में विद्रोहियों ने अपने इलाके में स्थित सुलेमान अल-हलाबी पंपिंग स्टेशन को बंद कर दिया है। इसके कारण सरकार के नियंत्रण वाले पश्चिमी इलाकों में 15 लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ढाई लाख लोग इस शहर में पहले से ही सेना की घेराबंदी के कारण खाद्य पदार्थोए पेयजल और दवाइयों की घोर किल्लत से जूझ रहे हैं।

Home / world / Miscellenous World / सीरिया ने अलेप्पो शहर में गिराए 200 बम, अब तक 91 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो