scriptट्यूनीशिया के सिविल संगठन को 2015 का नोबल शांति पुरस्कार | Tunisian civil society wins 2015 Nobel prize for peace | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्यूनीशिया के सिविल संगठन को 2015 का नोबल शांति पुरस्कार

नोबल पुरस्कार देने वाली समिति ने इस बारे में कहाकि यह पुरस्कार ट्यूनीशिया के लोगों के लिए प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा।

Oct 09, 2015 / 03:29 pm

शक्ति सिंह

nobel peace prize

nobel peace prize

ओस्लो। ट्यूनीशिया के एक सिविल संगठन को 2015 को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। ट्यूनीशिया के नेशनल डायलॉग क्वार्टेट को 2011 में जैस्मीन रिवॉल्यूशन के बाद देश में बहुलतावादी लोकतंत्र के निर्माण में भूमिका के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इस संगठन का गठन 2013 में सामाजिक अव्यवस्था और राजनीतिक हत्याओं के फैली अशांति के बाद किया गया था।



नेशनल डायलॉग क्वार्टेट में चार महत्वपूर्ण संगठन शामिल हैं, ट्यूनीशियन जनरल लेबर यूनियन, ट्यूनीशियन कंफेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री, ट्यूनीशियन ह्यूमन राइट्स लीग और ट्यूनीशियन ऑर्डर ऑफ लॉयर्स शामिल हैं। नोबल पुरस्कार देने वाली समिति ने इस बारे में कहाकि यह पुरस्कार ट्यूनीशिया के लोगों के लिए प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा। हमें उम्मीद है कि अन्य देश भी इससे प्रेरणा लेंगे।


अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी यहाँ क्लिक करें

Home / world / Miscellenous World / ट्यूनीशिया के सिविल संगठन को 2015 का नोबल शांति पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो