script10 साल से महिला के पेट में था दर्द, इसलिए नहीं करती थी सुबह का नाश्ता, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई! | what doctors found in womans body and doctors say its because she skipped breakfast | Patrika News

10 साल से महिला के पेट में था दर्द, इसलिए नहीं करती थी सुबह का नाश्ता, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!

Published: Jul 24, 2017 09:52:00 am

Submitted by:

राहुल

इंसान के शरीर में न चाहते हुए भी कई ऐसी बीमारियां अपना घर बना लेती हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। कुछ बीमारियां इस कदर घातक होती हैं कि उनका जीना भी मुहाल हो जाता है। दुनियाभर में लोग इस तरह की दुर्लभ और दर्दनाक बीमारियों से पीड़ित हैं। कई बीमारियां तो […]

what doctors found in womans body and doctors say

what doctors found in womans body and doctors say its because she skipped breakfast

इंसान के शरीर में न चाहते हुए भी कई ऐसी बीमारियां अपना घर बना लेती हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। कुछ बीमारियां इस कदर घातक होती हैं कि उनका जीना भी मुहाल हो जाता है। दुनियाभर में लोग इस तरह की दुर्लभ और दर्दनाक बीमारियों से पीड़ित हैं। कई बीमारियां तो ऐसी हैं जिन्हें सुनकर या देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं और कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनसे लोग पीड़ित तो होते हैं लेकिन गलत जानकारी के कारण उन्हें उस बीमारी का पता नहीं होता और उम्र भर किसी और बीमारी का इलाज ही कराते रहते हैं। कुछ बीमारियां तो ऐसी भी हैं जो इंसानी शरीर में वर्षों से पनप रही होती हैं।
Image result for stones-found-womans-body-skipping-breakfast
हाल ही में चीन में एक ऐसा ही दुर्लभ मामला सामने आया है जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। सुबह का नास्ता न करने की आदत किस कदर मंहगी पड़ सकती है वो आप इस खबर को पढ़ कर जान जाएंगे। एक महिला की इस आदत उसकी जान पर बन आई उसके पेट में 200 स्टोन बन गए।

ये है वजह-
– चीन में एक महिला के पेट से 200 से ज्यादा स्टोन निकाले गए हैं। 
– इतने सारे स्टोन बनने का कारण चौंकाने वाला है। 
– महिला सुबह नाश्ता नहीं करती थी, इसलिए उसकी यह हालत हुई।
– चीन के हेंझोऊ शहर स्थित गुआंगजी हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन किया। 
– 45 साल की इस महिला का नाम मिस चेन है। ये स्टोन उसके गॉल ब्लैडर और लिवर में थे। 
– इनका साइज छोटे कंकड़ से लेकर अंडे के बराबर था।
Image result for stones-found-womans-body-skipping-breakfast
10 साल से था पेट में दर्द- 
– इस महिला को 10 साल पहले पेट दर्द हुआ था, लेकिन ऑपरेशन से डर की वजह से उसने स्टोन नहीं निकलवाया। 
– लगातार स्टोन की संख्या बढ़ती रही। 
– जब दर्द नहीं सहा गया, तो उसे ऑपरेशन कराना ही पड़ा। इस ऑपरेशन में साढ़े 6 घंटे लगे।

डॉ. कुआन जुवेई का कहना है कि नाश्ता न करने के कारण उसकी यह हालत हुई थी। उनके मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति सुबह का नाश्ता नहीं करता है तो उसके गॉल ब्लैडर में फैलाव नहीं होता है। इससे वहां एक पीले-भूरे रंग का लिक्विड बनने लगता है। इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम का जमाव बढ़ जाता है। इसके चलते गॉल ब्लैडर और लिवर में स्टोन बनते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो