scriptविधवा महिला को इस बछड़े में नजर आता है अपना मृत पति, दुनियाभर में छाया गाय का यह बछड़ा! | widow sees dead husband in six month old calf | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

विधवा महिला को इस बछड़े में नजर आता है अपना मृत पति, दुनियाभर में छाया गाय का यह बछड़ा!

बौद्ध राष्ट्र से नाम से पहचाने जाने वाला देश कंबोडिया आज एक अलग मामले में ही चर्चा में है। इसके पीछे की वजह है गाय का एक बछड़ा जो इन दिनों दुनिया भर की सोशल मीडिया पर छाया हुआ है…

Jul 21, 2017 / 10:53 am

राहुल

widow sees dead husband in six month old calf

widow sees dead husband in six month old calf

बौद्ध राष्ट्र से नाम से पहचाने जाने वाला देश कंबोडिया आज एक अलग मामले में ही चर्चा में है। इसके पीछे की वजह है गाय का एक बछड़ा जो इन दिनों दुनिया भर की सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल कंबोडिया एक ऐसा देश है जहां इंसानों की मौत के बाद पुनर्जन्म को काफी मान्यता दी जाती है और यहां की 95 फीसदी जनता जोकि बौद्ध धर्म से है, पुनर्जन्म में विश्वास रखती है। ये मामला भी कुछ इसी कड़ी से जुड़ा हुआ है।
ये है पूरा मामला-
– कंबोडिया के एक शहर में रहने वाली विधवा महिला 74 वर्षीय किम हैंग को 6 महीने के बछड़े में उसका मरा हुआ पति नजर आता है। 
– सोशल मीडिया पर ये बछड़ा लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है।
– किम हैंग का मानना है कि उनके पति ने बछड़े के रूप में पुनर्जन्म लिया है। 
– किम ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ये बछड़ा हूबहू वैसी ही हरकतें करता है जैसे उसके पति किया करते थे। 
– किम के पति तोल खुट की मौत लगभग साल भर पहले हुई थी। 
– पति की मौत के 7 महीने के बाद उनकी गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया। 
– किम के अनुसार उनके साथ इस बछड़े का रवैया ठीक वैसा ही रहता है जैसे उनके पति का होता था।

यह सब कहना सिर्फ किम का ही नहीं बल्कि आस-पास के लोगों का भी है। किम के पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने किम के घर जाकर अपनी आंखों से देखा कि वो बछड़ा रोज रात को सोने से पहले नहाता है और एक ही बिस्तर पर किम के साथ सोता है। पुनर्जन्म की मान्यता के चलते वहां के लोगों को भी इस बात का यकीन हो रहा है कि सच में वह बछड़ा किम के पति का पुनर्जन्म है।


Home / world / Miscellenous World / विधवा महिला को इस बछड़े में नजर आता है अपना मृत पति, दुनियाभर में छाया गाय का यह बछड़ा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो