script2 साल के बच्चे को बचाने वाली महिला ओबामा को पीछे छोड़ बनी दुनिया की सबसे ‘प्रेरणादायक इंसान’ | Woman Who Rescued Nigeria's 'Witch-Child' Beats Obama, Emerges As World's Most-Inspiring Person | Patrika News

2 साल के बच्चे को बचाने वाली महिला ओबामा को पीछे छोड़ बनी दुनिया की सबसे ‘प्रेरणादायक इंसान’

Published: Jan 16, 2017 02:19:00 pm

Submitted by:

राहुल

इस तस्वीर ने दुनियाभर में लोगों का ध्यान अपनी ओर
आकर्षित किया था। लोवेन उस बच्चे को बोतल से पानी पिलाती दिखाई दे रहीं
है।  इस दौरान डेनमार्क की रहने वाली इस देखभाल करने वाली कर्मचारी लोवेन
ने नाइजीरिया में कई अनाथ बच्चों की मदद की…

Woman Who Rescued Nigeria's 'Witch-Child' Beats Ob

Woman Who Rescued Nigeria’s ‘Witch-Child’ Beats Obama, Emerges As World’s Most-Inspiring Person

नाइजीरिया के 2 साल के दुर्बल बच्चे को बचा कर लाने वाली डेनिश महिला को दुनिया का सबसे प्रेरणादायक इंसान (world’s most inspiring person) के खिताब से नवाज़ा गया है। इस तरह उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पोप फ्रंसिसि को इस खिताब में पीछे छोड़ दिया। यह 2 साल का लड़का, जोकि नाइजीरिया में अपने ही समाज द्वारा ‘डायन का बेटा’ करार दे कर, समाज से बाहर कर दिया गया था. इस लड़के को अंजा रिंगग्रेन लोवेन(Anja Ringgren Lovén) द्वारा गोद लिया गया था।
Anja Ringgren Lovén
इस तस्वीर ने दुनियाभर में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। लोवेन उस बच्चे को बोतल से पानी पिलाती दिखाई दे रहीं है। इस दौरान डेनमार्क की रहने वाली इस देखभाल करने वाली कर्मचारी लोवेन ने नाइजीरिया में कई अनाथ बच्चों की मदद की। अंजा रिंगग्रेन लोवेन उम्मीद की एक रौशनी और साल 2016 की सबसे प्रेरणादायक इंसान(सबसे प्रेरणादायक इंसान) बनके उभरी हैं। उन्होंने भूख से तड़पते बच्चों को देखकर अपना इंसान होने का कर्तव्य निभाया और लाखों के लिए एक प्रेरणा बन गईं।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक विजेता की घोषणा करने वाली समिति 000M के एडिटर इन चीफ जॉर्ज किंडल ने कहा कि नाइजीरिया में त्याग दिए गए बच्चों की मदद के लिए उनकी लगातार कोशिशों ने हमें एक उम्मीद और प्रोत्साहन दिया है।

OOOM
लोवेन ने कहा कि 20 महीने पहले वो भी माँ बनी थीं और जब मैंने उस 2 साल के बच्चे को देखा तब मैं अपने खुद के बच्चे के बारे में सोचने लगी। मरे लिए उस वक्त यह साफ़ था कि इस बच्चे को बचाने के लिए मैं अपनी सारी ताकत लगा दूंगी।

समिति द्वारा जारी की गई सूची में लोवेन के बाद दूसरे नंबर पर बराक ओबामा, फिलांथ्रोपिस्ट चार्लीज़ तीसरे और पोप फ्रांसिस तीसरे पायदान पर रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो